1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. ऑयली और जंक फूड खाने से होते हैं चेहरे पर पिंपल्स, घरेलू नुस्खे अपनाने से मिलेगी राहत

ऑयली और जंक फूड खाने से होते हैं चेहरे पर पिंपल्स, घरेलू नुस्खे अपनाने से मिलेगी राहत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 05, 2021 10:40 pm IST,  Updated : Feb 05, 2021 10:40 pm IST

पिंपल की समस्या बहुत आम है। इसके पीछे बहुत से कारण हो सकता हैं। अच्छी बात ये है कि पिंपल से छुटकारा पाने के कई आसान उपाय हैं।

pimple problem - India TV Hindi
पिंपल से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं घरेलू नुस्खे  Image Source : INSTAGRAM/#PIMPLEPROBLEMS

चेहरे पर पिंपल या मुंहासे निकलना एक आम बात है। आमतौर पर ये समस्या लड़कियों को ज्यादा होती है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। इसमें से सबसे मुख्य कारण है गलत खान-पान, खराब लाइफस्‍टाइल या हॉर्मोनल इंबैलेंस। पिंपल्स चेहरे की रौनक को खत्म कर देते हैं। अगर आपके चेहरे पर पिंपल्स निकलते हैं, तो एक बात का हमेशा ध्‍यान रखिए  कि इन्‍हें कभी भी हाथ से टच ना करें। या फिर कभी भी इन्हें फोड़ें नहीं क्योंकि ऐसा करने से आपके चेहरे पर निशान पड़ सकता है। अगर आपको पिंपल्स की प्रॉबल है तो घबराएं नहीं क्‍योंकि आप इन्‍हें घर में मौजूद चीजों से भी दूर कर सकते हैं। यहां जानिए कुछ आसान घरेलू नुस्खे जिन्हें अपनाने से आप पिंपल्स से छुटकारा पा सकते हैं। 

गोल्डन ऑफ शोल्डर गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आईं जेनेलिया डिसूजा, देखें स्टनिंग तस्वीरें

orange peels
Image Source : INSTAGRAM/BAHARATAKUL संतरे का छिलका 

संतरे के छिलके

सबसे पहले अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धोएं ताकि चेहरे के पोर्स खुल सकें। इसके बाद संतरे के छिलके को पिंपल्स पर लगाएं। ऐसा एक घंटे तक करते रहें। संतरे के छिलके में मौजूद विटमिन सी आपके पिंपल्स को ठीक करने में मदद करेगा।

शहद और  दालचीनी

शहद और दालचीनी दोनों में एंटी इंफ्लामेट्री, एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। जो पिंपल के साथ-साथ पोर्स और एक्ने की समस्या से भी निजात दिला देते हैं। इसके लिए एक बाउल में 2 चम्मच शहद में एक चमम्च दालचीनी पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद इसे साफ चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें। कपीब 10-15 मिनट तक लगा रहने के बाद साफ पानी से चेहरे को धो लें। 

आज ही बदल डालें सोने के ये तरीके, खूबसूरती पर पड़ता है बुरा असर

टी ट्री ऑयल

इस ऑयल में शक्तिशाली एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लामेट्री गुण पाए जाते हैं। जो पिंपल को हटाने में मदद करते है। इसके लिए 1 पार्ट टी ट्री ऑयल में 9 पार्ट पानी मिक्स कर लें। इसके बाद इसे प्रभावित जगह पर लगा लें। अगर जरूरी हैं तो आप मॉश्चराइजर भी लगा सकते हैं। इसे आप रोजाना 1-2 बार जरूर लगाए। 

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो सूजन कम करने के साथ जलने और घावों को ठीक करने में मजदद करता है। इसके साथ ही यह पिंपल्स से आसानी से निजात दिला देता है। इसके लिए एलोवेरा जेल को मॉश्चराइजर की तरह स्किन में अच्छी तरह लगा लें। इसे दिन में 1-2 बार इस्तेमाल करे। 

रूखे और बेजान बालों से हैं परेशान? नारियल तेल का इस तरह करें इस्तेमाल

Apple vinegar
Image Source : INSTAGRAM/BAHARATAKUL सेब का सिरका 

सेब का सिरका

सेब के सिरका में कार्बनिक अम्ल होता है जो पिंपल पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मारने में मदद करता है। लेकिन इसे लगाने से पहले जान लें कि इसके कारण त्वचा पर जलन या फिर जल सकती है, इसलिए इसका उपयोग सावधानी से किया जाना चाहिए। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 भाग सेब के सिरका में 3 भाग पानी मिला लें। इसके बाद कॉटन बॉल की मदद से इसे पूरे चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें। करीब 4-5 मिनट लगा रहने के बाद साफ पानी से धो लें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल