1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. गर्मी में चाहिए ग्लोइंग स्किन तो सनस्क्रीन का इस तरह से करें इस्तेमाल

गर्मी में चाहिए ग्लोइंग स्किन तो सनस्क्रीन का इस तरह से करें इस्तेमाल

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 29, 2018 03:11 pm IST,  Updated : May 29, 2018 03:11 pm IST

गर्मी अपने चरम पर है। ऐसे में त्वचा को खास देखभाल की जरूरत होती है। त्वचा में चमक बनाए रखने के लिए सही फेशियल ऑयल और टैनिंग से बचाव के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। गर्मी में त्वचा की देखभाल के संबंध में एवॉन इंडिया के स्किनकेयर एक्सपर्ट मोहित नारंग ने यह सुझाव दिए हैं।

skin tips
skin tips

सनस्क्रीन तेज धूप में त्वचा को ज्यादा नुकसान पहुंचने से बचाता है। भारत जैसे अधिक तापमान वाले देश में त्वचा को तेज धूप से नुकसान पहुंचता है। ऐसे में कम से कम एसपीएफ-30 तक के सनक्रीन का इस्तेमाल जरूरी है।

जहां त्वचा को रोजाना अच्छी तरह से साफ करने से धूप से हुए नुकसान का मुकाबला करने में मदद मिलती है, वहीं साप्ताहिक या पाक्षिक रूप से फेस मास्क से आपकी त्वचा को तरोताजा बनाए रखने की जरूरत पूरी होती है। खीरे, शहद, दही और तरबूज के साथ घर पर ही अपना मास्क तैयार किया जा सकता है। यदि आप स्वयं मास्क बनाना पसंद नहीं करतीं या तेज धूप की वजह से बाजार में भी जाना नहीं चाहती हैं तो नैचुरल एक्सट्रैक्ट या इंग्रिडिएंट बेस्ड फेस मास्क का चयन करें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल