1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. अंडे के छिलके से पायें ग्लोइंग स्कीन...

अंडे के छिलके से पायें ग्लोइंग स्कीन...

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 02, 2016 01:26 pm IST,  Updated : Apr 02, 2016 01:59 pm IST

आप ये जानकर हैरान रह जायेंगे कि जैसे अंडे की जर्दी हमारी सेहत सुधारती है ठीक वैसे ही अंडे का छिलका हमारे चेहरे से दाग-धब्बे हटाकर साफ-सुथरी त्वचा देता है।

egghells- India TV Hindi
egghells

लाइफस्टाइल:आमतौर पर हम सभी अंडे का इस्तेमाल सेहत के लिए करते है क्योकि ये हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है पर क्या आप जानते है कि अंडा सेहत के साथ-साथ हमारी त्वचा के लिए भी फायदेमंद है।

ये भी पढ़े

आप ये जानकर हैरान रह जायेंगे कि जैसे अंडे की जर्दी हमारी सेहत सुधारती है ठीक वैसे ही अंडे का छिलका हमारे चेहरे से दाग-धब्बे हटाकर साफ-सुथरी त्वचा देता है। अंडे के छिलके को इस्तेमाल करने से पहले अच्छी तरह धूप में सूखा लें इसके बाद इसे पीसकर इसका पाउडर तैयार कर लें आप इसमे दूसरे पोषक तत्व भी मिला सकती है इसके बाद आप इसे इस्तेमाल में ला सकती है।आगे जाने इसके इस्तेमाल करने के तरीके।

अंडा पाउडर और शहद

अंडे के छिलके में दो चम्मच शहद मिलाकर इसका एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें अब इसे प्रभावित जगह पर लगाएं और दस मिनट बाद चेहरे को सैफ पानी से धो लें इससे एक हफ्ते में ही आपके चेहरे में फर्क दिख जाएगा। चेहरे में नमी आएगी और चमक भी बनी रहेगी।

अंडा पाउडर और चीनी पाउडर
अंडे के छिलके से बने पाउडर में थोड़ी मात्रा में चीनी फाउडर मिला लें अब अंडे के सफेद हिस्से को अच्छी तरह फेट लें और पाउडर में मिलाएं ये पेस्ट तैयार अब इस मास्क को चेहरे पर  एक हफते में एक बार लगाएं इसके इस्तेमाल से आपका चेहरा निखरेगा।

दांत दमकाएं
आप रोज ब्रश करते है पर क्या फिर भी आपके दांत पीले है तो अंडे के पाउडर से दांतो पर रोज ब्रश करें। इससे आपके दांत नेचुरल तरीके से साफ हो जाएंगे।

अगली स्लाइड में पढ़े और फायदे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल