नई दिल्ली: हॉलीवुड एक्ट्रेस फेलिसिटी जोन्स ने कंसीलर लगाने की वजह बताते हुए कहा कि वह इसका इस्तेमाल अपनी 'छोटी लाल नाक' छिपाने के लिए करती हैं। जोन्स ने 'एली डॉट कॉम' से कहा, "कॉन्सेलेर का इस्तेमाल मैं अपनी छोटी लाल नाक छिपाने के लिए करती हूं।
Related Stories
क्ली डी पीयू बीयूटी कंसीलर की रानी है। मुझे मुझे विभिन्न मेक-अप कलाकारों के बैग में उस छोटी छड़ी को देखकर ब्रांड के बारे में जानना पड़ा। इसे लगाना उत्कृष्ट है।" वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, 34 वर्षीया एक्ट्रेस ने कहा कि मेक-अप कलाकार अपनी पसंदीदा ब्यूटी टिप्स का स्रोत हैं।
उन्होंने कहा, "मैंने मेकअप कलाकारों के साथ काम करके बहुत कुछ सीखा है, जैसे गालों पर ब्रश लगाना और आईब्रो को भरा हुआ दिखाने के लिए ब्रशिंग करना। इसके साथ ऊंगलियों से चेहरे का मालिश करके मेकअप लगाना" जोन्स का कहना है कि वह बड़े काले आईलाइनर की फैन हैं।