1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. #Fashion Trends: सेलेब्स के कारण पठानी सूट का आया फैशन

#Fashion Trends: सेलेब्स के कारण पठानी सूट का आया फैशन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 25, 2016 02:19 pm IST,  Updated : Feb 25, 2016 02:20 pm IST

फैशन का सबसे अच्छा ट्रेंड हमें फिल्मों से चलता है। फिल्म में कुछ नया ड्रेस, अलग हटकर होता है वो फैशन में आ जाता है। चाहे फिर किसी एक्ट्रेस की ड्रेस हो या फिर किसी एक्टर की हो। इस समय पटानी सूट का ट्रेंड जोरों-शोरों से चल रहा हैं।

pathani suit- India TV Hindi
pathani suit

नई दिल्ली: हमारी आदत होती है कि हम हमेशा फैशन के साथ चलने की कोशिश करते है। जिससे कि हमेसा सेलेब्स को लेकर अपडेट रहते है कि कौन सा सेलेब्स क्या कुछ नया पहन रहा है। क्या फैशन पर आ गया है।

ये भी पढ़े- घुंघराले बालों से है परेशान, तो ऐसे करें देखभाल

फैशन का सबसे अच्छा ट्रेंड हमें फिल्मों से चलता है। फिल्म में कुछ नया ड्रेस, अलग हटकर होता है वो फैशन में आ जाता है। चाहे फिर किसी एक्ट्रेस की ड्रेस हो या फिर किसी एक्टर की हो।

हम फिल्म इंड्रस्टी हो ही फॉलो करके फैशन के साथ चलते है। इसी तरह आजकर फैशन में पठानी सूट काफी ट्रेड कर रहा है। जिसको पहन कर आप एक अलग ही लुक पा सकते है। यह लुक सिर्फ लड़कों के लिए ही नहीं बल्कि लड़कियों के लिए भी है।

pathani suit
pathani suit

आजकल पठानी सूट में हर सेलेब्स नजर आ रहा है। कोई किसी शूटिंग में पहन रहा तो कोई किसी पार्टी में पहन रहा है। प्रियका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म गंगाजल में भी वह पठानी सूट पहनी नजर आएगी।

pathani suit
pathani suit

यही नहीं फिल्म स्टार शाहरुख खान एक मैग्जीन के लिए शूट किया है जिसमें उन्होनें पठानी सूट पहना हुआ है। इतना ही नहीं अपने पापा को देखकर शाहरुख के बेटे आर्यन ने भी पठानी सूट पहनकर फोटोशूट कराया था। साथ ही शाहरुख अपनी आने वाली फिल्म रईस में भी पटानी सूट पहन हुआ है।

इस फैशन में अजय देवगन और सैफ अली खान भी पीछे नही रहे गए। वह भी पठानी सूट पहन नजर आ जाते है। तो फिर आप क्यों रहे पीछे। आप भी एक बार जरुर ट्राई करें पठानी सूट। जिसे पहनकर आप बाहर निकले तो सब आपको ही देखते रह जाए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल