अहने सफेद बालों को छिपाने या फिर फैशन ट्रेंड के साथ चलने के कारण हम अपने बालों में कलर कराते हैं। जिससे कि आपके लुक में काफी बदलाव आता है। समय-समय के साथ-साथ फैशन ट्रेंड में बदलाव आते रहते हैं। ऐसे में बालों के कलर में कुछ ना क्ों ट्राई न करें। गर्मियों के मौसम में एक बार फिर कुछ नए ट्रेंडस्स आए है जिन्हें आप फॉलो करके एकदम नया और खूबसूरत लुक पा सकते हैं। जानें ऐसे ही कुछ हेयर कलर ट्रेंड्स के बारे में।
Related Stories
टीलाइट्स
बलागे हाइलाइट्स और फोइल्ड बेबीलाइट्स इस गर्मियों ट्रेंड कर रहा है। यह आपकी पसंदीदा सीरीज कारमेल मोचा (मोचा मेनिया) और फ्रेंच ब्राउन की पूरी सीरीज के साथ किया जा सकता है। यह तकनीक आपके बालों को अधिक लंबे, घने और भूरे रंगों के साथ काफी आकर्षक बना देगी।
बालों के ऐसे 5 प्रोडक्ट जिसमें आप सिर्फ करते हैं पैसे बर्बाद, हेयर भी हो जाते है खराब
बोल्ड एंड ब्यूटीफुल
जड़ से टिप तक बोल्ड हेयर कलर इस मौसम में बढ़िया हैं। महिलाएं पहले से ही हेयर कलर में विभिन्नता के साथ दिखाई दे रही हैं। वह गहरे व फीके लांल रंग के साथ ही बैंगनी व हल्के बैंगनी कलर को भी पसंद कर रही हैं। हालांकि इन कलर के बाद बालों का ध्यान रखना भी जरूरी है। इस अलावा इस श्रेणी में क्लासिकल ब्लैक और पूरी तरह से काला रंग भी अच्छा विकल्प हो सकता है।
गर्मियों में शैंपू के बाद नहीं बल्कि पहले करें कंडीशनर, पढ़िए पूरी रिसर्च