1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. झड़ते बालों और डैंड्रफ से एक साथ छुटकारा दिलाएगा घर पर बना ये तेल, बस ऐसे करें इस्तेमाल

झड़ते बालों और डैंड्रफ से एक साथ छुटकारा दिलाएगा घर पर बना ये तेल, बस ऐसे करें इस्तेमाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 05, 2020 09:35 pm IST,  Updated : Sep 05, 2020 09:47 pm IST

झड़ते बालों और डैंड्रफ से परेशान हैं तो घर पर इस तेल को बनाइए। इससे एक साथ दोनों समस्यों से छुटकारा मिल जाएगा।

Hair Fall and Oil- India TV Hindi
Hair Fall and Oil Image Source : INSTAGRAM/OLIVEVELYCOMPANY

बालों का झड़ना आजकल हर दूसरे इंसान की समस्या बन गई है। जब भी सिर धुले तो हाथ में इतने सारे बाल टूटकर आ जाते हैं कि इन्हें देखते ही मन घबराने लगता है। यहां तक कि बालों को कंघी करने पर भी डर लगने लगता है। कई बार कंघी करने पर इतने बाल टूट जाते हैं कि ये परेशानी और भी बढ़ जाती है। ऐसे में अगर डैंड्रफ भी बालों पर अटैक कर दें तो मानों रातों की नींद ही उड़ जाती है। अगर आप भी इन दोनों परेशानियों से जूझ रहे हैं तो हम आपको एक ऐसा तेल बताएंगे जिसे आप न केवल आसानी से घर पर बना पाएंगे बल्कि आपकी दोनों समस्याओं के लिए ये तेल रामबाण साबित होगा। जानें क्या है ये तेल और इसे बनाने का तरीका क्या है। 

इस वजह से पुरुष होते हैं गंजापन और बाल झड़ने का शिकार, इन 7 घरेलू नुस्खों को अपनाकर दोबारा उगाएं बाल

गाजर और जैतून का तेल

गाजर सेहत के लिए बेहतरीन होती है ये तो आपने कई बार सुना होगा। लेकिन क्या आपको ये पता है यही गाजर आपके झड़ते बालों और डैंड्रफ की समस्या को खत्म कर सकती है। गाजर में विटामिन ए, ई, बीटा कैरोटीन प्रचुर मात्रा में होता है। इसी वजह से गाजर का तेल बालों को पोषण देता है और बालों की ग्रोथ अच्छी होती है। 

गाजर का तेल बनाने के लिए जरूरी चीजें

  • 1 गाजर
  • जैतून का तेल
  • एक जार

 
बनाने की विधि- इस तेल को बनाने के लिए सबसे पहले एक गाजर लें और उसे पानी से अच्छे से धुलकर सूख जाने दें। जब ये गाजर सूख जाए तो उसे कद्दूकस करें। अब इस कद्दूकस की हुई गाजर को एक कांच के जार में डालें। अब इसी जार में जैतून का तेल डालें और ढक्कन को बंद कर दें। इस जार को एक हफ्ते के लिए ऐसी जगह पर रख दें जहां पर रोशनी ना आएं। एक हफ्ते बाद आप देखेंगे कि तेल का रंग नारंगी हो गया है। अब इस तेल को छानें और एक दूसरे जार में कर दें। शैम्पू करने से करीब आधा घंटा पहले इस तेल से अच्छे से सिर की मसाज करें। खासतौर पर स्कैल्प पर। इसके बाद शैम्पू करके धो लें। ऐसा करने से ना केवल बाल झड़ना बंद हो जाएगा बल्कि डैंड्रफ की समस्या से भी निजात मिल जाएगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल