1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. इन 4 घरेलू उपायों से पाएं, स्किन के कालेपन से निजात

इन 4 घरेलू उपायों से पाएं, स्किन के कालेपन से निजात

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 09, 2016 05:54 pm IST,  Updated : May 09, 2016 05:55 pm IST

हमारे आसपास कई ऐसे चीजें होती है। जिनका इस्तेमाल करने से आपको कई फायदे हो सकते है। इन्ही में से हम कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारें में बता रहे है। जिनका इस्तेमाल कर आप ग्लोइंग स्किन पा सकती है। साथ ही यह इतने नेचुरल होती है।

lemon, rose water, lemon
lemon, rose water, lemon

खीरा, गुलाब जल और नींबू के रस का पैक
अगर आपकी स्किन में कालापन है तो खीरा और नींबू इसे आसानी से कम कर देगा। साथ ही ये स्किन में ग्लों ला देगे। साथ ही गुलाबजल का इस्तेमाल करने से आपकी स्किन को ठंडक और कसाव देता है। इस फेसपैक को बनाने के लिए एक बाउल में खीरा का पेस्ट बना लें और उसमें नींबू और गुलाब जल अच्छी तरह से मिला लें।  इसके बाद चेहरे में ठीक ढंग से लगाएं और 10 मिनट तक लगा रहने के बाद साफ पानी से धो लें। अगर आप चाहते है कि आपकी स्किन में जल्द ही निखार आए तो इसके लिए इस पैक का इस्तेमाल रोज करें।

चंदन का पाउडर और नारियल पानी से बना फेसपैक
चंदन हमारी स्किन के लिए काफी फायदेमंद है। इसके इस्तेमाल से स्किन में छुपी गंदगी, मृत कोशिकाओं और धब्बों को दूर करता है। इसके लिए एक बाउल में एक चम्मच चंदन पाउडर और इसमें नारियल पानी मिलाएं। और बादाम के तेल की कुछ बूंदें डालें। अच्छी तरह से मिलाकर इसे चेहरे में लगाएं। कम से कम 20 मिनट लगा रहने के बाद साफ पानी से धों लें।

अगली स्लाइड में पढ़े और फेसपैक के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल