1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. 4 Step और 3 दिन में पाएं बड़े पोर्स से हमेशा के लिए निजात

4 Step और 3 दिन में पाएं बड़े पोर्स से हमेशा के लिए निजात

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 14, 2018 10:53 pm IST,  Updated : Mar 14, 2018 10:54 pm IST

इस सिंपल से रेमिडी से आप आसानी से खुले पोर्स से निजात पाने के साथ-साथ क्लीयर स्किन पा सकते है। इस समस्या से निजात पाने के लिए आज ही अपनाएं ये 4 स्टेप और सिर्फ 3 दिन में पाएं हमेशा के लिए खुले पोर्स से निजात।

large pores- India TV Hindi
large pores

नई दिल्ली: अगर आप बड़े और खुले पोर्स की समस्या से परेशान है, तो यह खबर आपके लिए है। इस सिंपल से रेमिडी से आप आसानी से खुले पोर्स से निजात पाने के साथ-साथ क्लीयर स्किन पा सकते है। इस समस्या से निजात पाने के लिए आज ही अपनाएं ये 4 स्टेप और सिर्फ 3 दिन में पाएं हमेशा के लिए खुले पोर्स से निजात।

1 स्टेप:

  •  क्लीनिंग
  • दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी
  • एक चम्मच पानी

इसे अच्छी तरह से मिक्स करके चेहरे और गर्दन में ठीक ढंग से लगा लें। अच्छी तरह से सुख जाने के बाद साफ पानी से धो लें।

2nd स्टेप: टोनिंग

  • एक बाउल गर्म पानी
  • 2 ग्रीन टी बैग

सबसे पहले बाउल में गर्म पानी लेकर इसमें 5 मिनट के लिए ग्रीन टी बैग छोड़ दें। इसके बाद टी बैग हटा दें। इसके बाद एक कॉटन बॉल लेकर इसे 2 मिनट के लिए डीप करें। फिर इससे अपने चेहरे को ठीक से साफ कर लें।

स्टेप 3: मॉश्चराइजिंग

एक चम्मच एलोवेरा जैल
इसे लेकर अपने चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें।

स्टेप 4: सन प्रोटेक्शन
बाहर निकलने के 20 मिनट पहले सनस्क्रीम लोशन जरुर लगाएं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल