1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Homemade Winter Face Cream: सर्दियों में चाहिए ग्लोइंग स्किन तो घर पर बनाएं चुंकदर से ये खास क्रीम

Homemade Winter Face Cream: सर्दियों में चाहिए ग्लोइंग स्किन तो घर पर बनाएं चुंकदर से ये खास क्रीम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 11, 2019 12:02 pm IST,  Updated : Nov 11, 2019 12:02 pm IST

चुकंदर में भरपूर मात्रा में विटामिन पाया जाता है जोकि स्किन के लिए एंटी ऑक्सीडेंट का काम करता है। 

Homemade beetroot face cream- India TV Hindi
Homemade beetroot face cream

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही चेहरे की चमक और निखार कही गायब हो जाता है। जिसके कारण आपकी स्किन ट्राई होने के साथ-साथ कई स्किन संबंधी समस्या होने लगती है। ऐसे में हम कोई ऐसी क्रीम या घरेलू उपाय सर्च करते है। जो आपके स्किन के लिए बेस्ट हो। ऐसे में चुकंदर के जूस से बनी यह क्रीम आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। 

जहां चुकंदर में भरपूर मात्रा में विटामिन पाया जाता है जोकि स्किन के लिए एंटी ऑक्सीडेंट का काम करता है। इससे आपकी स्किन अच्छी तरह से मॉइश्चराइज के साथ-साथ झाईयों, झुर्रियों, डार्क सर्कल, पिंपल्स जैसे समस्याओं से निजात दिलाएगी। वहीं विटामिन ई का कैप्सूल आपकी नेचुरल ग्लो देगा।

क्रीम बनाने के लिए सामग्री

  • 1 छोटा चुकंदर छिला हुआ
  • 2 चम्मच एलोवेरा जेल
  • 1 विटामिन ई कैप्सूल
  • आधा चम्मच बादाम का तेल

काली गर्दन के कारण रहते है टेंशन में तो अपनाएं ये बेहतरीन घरेलू उपाय

ऐसे बनाएं क्रीम

सबसे पहले चुकंदर को ग्राइंडर में डालकर पीस लें। इसके बाद इसे किसे छानकर इसका जूस निकाल लें। 

अब एक बाउल में 2 चम्म्च एलोवेरा जेल, बादाम तेल और विटामिन ई कैप्सूल डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। इसे तब तक मिलाएं जब तक कि इसका टेक्चर व्हाइट न हो जाएं। इसके बाद इसमें  4-5 चम्मच चुकंदर का जूस डालें। फिर इसे मिलाएं और स्मूट पेस्ट बना लें। अब इसे छोटी सी डिब्बी में भरकर फ्रीज में रख दें। 

इस क्रीम का 15 दिन तक करें। इसके बाद इसे आप दोबारा बना लें। इसके साथ ही इसे थोड़ा सा हाथ में लगाकर देख लें। अगर आपको ज्यादा गुलाबी लग रहा है तो थोड़ा और एलोवेरा जैल मिला लें।   

Beauty Tips: बिना पार्लर जाए झड़ते हुए बालों से पा सकते हैं कुछ दिनों में छुटकारा

ऐसे करें इस्तेमाल
सर्दियों के मौसम में घर से निकलने से पहले हाथ में थोड़ा सा लेकर इसे चेहरे पर लगा लें। इससे आपके चेहरे पर गुलाबी निखार आएगा। इसके साथ ही रात को सोने से पहले इस क्रीम का यूज करें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल