1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. टमाटर का यूं इस्तेमाल कर पाएं दमकता चेहरा, झाइयों के साथ पिंपल हो जाएंगे गायब

टमाटर का यूं इस्तेमाल कर पाएं दमकता चेहरा, झाइयों के साथ पिंपल हो जाएंगे गायब

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 24, 2020 11:57 am IST,  Updated : Sep 24, 2020 12:01 pm IST

टमाटर में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, फोलिक एसिड के साथ मिनरल्स पाए जाते हैं जो आपको स्किन संबंधी हर समस्या छुटकारा दिला देगा। जानिए कैसे करे इस्तेमाल।

ग्लोइंग स्किन के लिए ऐसे करें टमाटर फेसपैक का इस्तेमाल- India TV Hindi
ग्लोइंग स्किन के लिए ऐसे करें टमाटर फेसपैक का इस्तेमाल Image Source : INSTAGRAM/MALAYALAMSAMAYAM

हर किसी की चाहत होती हैं कि उसका चेहरा बेदाग और खूबसूरत है। जिसके कारण हम केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का अधिक इस्तेमाल करने लगते हैं। यहां तक कि हर सप्ताह पार्लर जाने में भी गुरेज नहीं करते हैं। जिसके कारण आपके चेहरे की नैचुरल ब्यूटी गायब सी हो जाती है। ऐसे में आप चाहे तो टमाटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

टमाटर में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, फोलिक एसिड के साथ मिनरल्स पाए जाते हैं जो आपको स्किन संबंधी हर समस्या जैसे एक्ने, झुर्रिया, पिंपल, पिगमेंटेशन, दाग-धब्बे से छुटकारा दिलाने के साथ बेदाग खिला हुआ चेहरा देता है। जानिए कैसे करें टमाटर का इस्तेमाल।

चेहरे पर स्प्रे करें घर पर बना ये फेशियल, मुहांसों और दाग धब्बों से मिल जाएगा छुटकारा और ग्लो करेगी स्किन

टमाटर और खीरा

एक चम्मच टमाटर के रस में खीरे का रस और एक चम्मच शहद मिलाकर चेहरे और गर्दन पर लगाएं। जब यह सूख जाए तो ठंडे पानी से धो लें। इससे मुँहासे को रोकने और चेहरे से अतिरिक्त तेल को हटाने में मदद मिलेगी। 

टमाटर और दही

एक चम्मच टमाटर का पल्प में एक चम्मच दही और थोड़ा सा नींबू डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसे चेहरे पर लगातक 15-20 मिनट लगा रहने दें। इसके बाद साफ पानी से धो लें। 

चेहरे पर कस्तूरी हल्दी का करे यूं इस्तेमाल, झट से पाएं बेदाग निखरा हुआ चेहरा

टमाटर और ओट्स
2 चम्मच टमाटर का पल्प में 1 चम्मच ओट्स और एक चम्मच दही डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद इसे पूरे चेहरे पर लगा लें। जब ये अच्छी तरह से सुख जाए तो पानी से धो लें। सप्ताह में 2 बार इसका इस्तेमाल कर आप आसानी से ब्लैक हैड्स की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। 

टमाटर और एलोवेरा
अगर आपके चेहरे पर अधिक डार्क सर्कल हो गए हैं तो इसके लिए 1 चम्मच टमाटर पल्प में आधा चम्मच एलोवेरा जेल डालकर मिला लें। इसे डार्क सर्कल में लगा लें। करीब 15 मिनट बाद इसे दो लें। दिन में कम से कम 2 बार इसका इस्तेमाल करें।  

सफेद बालों को एक सप्ताह में काला कर देगा भृंगराज, बस ऐसे करें इस्तेमाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल