1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए इस तरह करें शहद का इस्तेमाल

त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए इस तरह करें शहद का इस्तेमाल

 Published : Jun 06, 2019 10:01 am IST,  Updated : Jun 06, 2019 10:01 am IST

त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए शहद का इस्तेमाल फायदेमंद होता है। इसका कई तरह से इस्तेमाल करके त्वचा में निखार लाया जा सकता है।

honey for skin- India TV Hindi
honey for skin

त्वचा(Skin) को स्वस्थ और निखरी बनाने के लिए लोग कई प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। त्वचा को निखरी बनाने के लिए केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल त्वचा को खराब कर देता है। जिसकी वजह से त्वचा साफ होने की बजाय खराब दिखने लगती है। त्वचा को स्वस्थ और निखरी बनाने के लिए आप घर में मौजूद चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। शहद में पोषक तत्व होते हैं जो त्वचा में निखार लाने में मदद करती है।

नींबू और शहद:

नींबू में विटामिन सी और सिट्रिक एसिड होता है जो त्वचा को स्वस्थ रखन में मदद करता है। जब नींबू और शहद को मिलाकर त्वचा पर लगाया जाता है तो यह त्वचा में निखार लाता है।

केला और शहद:
केला आपकी त्वचा को मॉइश्चराइज करने में मदद करता है। साथ ही मुंहासों को दूर करने में मदद करता है। केले में एंटी एजिंग गुण होते हैं। शहद में केला मिलाकर लगाने से त्वचा पर निखार आता है।

टमाटर और शहद:
टमाटर आपकी त्वचा में सुधार लाने में मदद करता है। साथ ही टैनिंग दूर करने में मदद करता है। टमाटर में शहद मिलाकर पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा में निखार आता है।

बेसन और शहद:
बेसन त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है। बेसन में शहद मिलाकर लगाने से त्वचा में निखार आता है। 

Also Read:

'साथ निभाना साथिया' की एक्ट्रेस लवी सासन बनी साउथ इंडियन दुल्हन, देखें खूबसूरत तस्वीरें

मलाइका अरोड़ा बॉस लुक में आईं नजर, यूजर्स ने किये ऐसे कमेंट कि आपके भी उड़ जाएंगे होश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल