1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. आपको भी हर सुबह ऑफिस के लिए होता है लेट, तो ऐसे हो झटपट तैयार!

आपको भी हर सुबह ऑफिस के लिए होता है लेट, तो ऐसे हो झटपट तैयार!

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 07, 2018 01:49 pm IST,  Updated : Dec 07, 2018 01:49 pm IST

आपके लिए सुबह का समय कीमती होता है, ऐसे में फटाफट तैयार होना आपके लिए जरूरी होता है। 

Makeup- India TV Hindi
Makeup

नई दिल्ली: अक्सर सुबह के समय कामकाजी महिलाओं को तुरंत तैयार होने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। हाल के एक सर्वेक्षण के मुताबिक, एक महिला काम वाले दिन भी भी अपने अपीयरेंस पर औसत 55 मिनट खर्च करती है। चूंकि, आपके लिए सुबह का समय कीमती होता है, ऐसे में फटाफट तैयार होना आपके लिए जरूरी होता है। 'वूनीक डॉट कॉम' की चीफ स्टाइलिस्ट भव्या चावला ने इस संबंध में ये सुझाव दिए हैं :

- अगली सुबह के लिए रात में ही प्लान कर अपनी चीजों को व्यवस्थित रख लें। सुबह का अधिकांश समय मेकअप आइटम्स व सामानों को तलाशने में ही बर्बाद हो जाता है। रात में ही अगले दिन के लुक की योजना बना सकती हैं। इससे सुबह फैसले लेने में लगने वाला वक्त कम हो जाएगा।

-नहाने के बाद माइक्रोफाइबर टॉवेल का इस्तेमाल बाल पोंछने के लिए करें। नियमित टॉवेल के मुकाबले यह ज्यादा जल्दी पानी सोखते हैं। अपने काम खत्म करें और इस टॉवेल को खोल दें। यह न केवल आपके ड्रायर से बाल सुखाने का वक्त आधा करते हैं बल्कि आपके बालों को लगने वाली उष्मा की मात्रा भी कम करते हैं।

-बीबी क्रीम का इस्तेमाल करें। एसपीएफ युक्त क्रीम आपकी त्वचा को नमी देगी, कोमल बनाएगी और धूप से बचाव कर चेहरे में चमक भी लाएगी।

-क्विक फिक्स की तलाश करें। यदि आपका नेल पेंट छूट रहा है या सुबह बाल बहुत ज्यादा चिकने हो गए हैं तो नेल पेंट रीटचिंग या ड्राई शैम्पू के इस्तेमाल जैसे क्विक फिक्स का इस्तेमाल करें क्योंकि अगर आप नाखूनों पर पेंट लगाने बैठ गईं या बाल धोने लगीं तो देर होना तय है।

-अपना मेकअप सबसे आखिर में करें, क्योंकि यह जल्दबाजी में किया मेकअप आधा-अधूरा हो सकता है, जिसे बाद में रीटच करने की जरूरत पड़ सकती है और आपका समय बर्बाद हो सकता है।

-अगर आपका हेयरकट सही है तो आप 30 मिनट रोज बचा सकती हैं। बालों के प्रकार के हिसाब से लो मेंटेनेंस वाली हेयरस्टाइल के लिए अपनी स्टाइलिस्ट से बात करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल