1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. इन घरेलू उपायों से पाएं चेस्ट के मुंहासों से हमेशा के लिए निजात

इन घरेलू उपायों से पाएं चेस्ट के मुंहासों से हमेशा के लिए निजात

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 09, 2017 02:23 pm IST,  Updated : Nov 09, 2017 02:24 pm IST

मुहांसे सिर्फ चेहरे पर ही नहीं होते हैं ये चेहरे के अलावा सीने पर भी हो सकते हैं। जानिए इनके होने का कारण और कैसे घरेलू उपायों से इनसे निजात पा सकते है...

baking soda
baking soda

बेकिंग सोडा
यह एक एंटी बैक्टीरियल और एंटी -इफ्लामोट्ररी तत्वों से भरपूर होता है। जो कि नेचुरल तरीके से मुंहासों से निजात दिलाता है। साथ ही हो रहे दर्द को भी खत्म करता है। इसके लगाने के लिए 1 चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा-सा पानी और एक चम्मच लेमन जूस लेकर अच्छी तरह मिला लें। इसे मुहांसों पर लगाएं और 10 मिनट के बाद पानी से साफ करें और किसी साफ कपड़े से पौछ लें।

अगर आपकी स्किन थोड़ी सेंसिटिव है, तो आप लेमन जूस का इस्तेमाल न करें।

टूथपेस्ट
इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण पाएं जाते है। जो कि मुहांसों से राहत दिलाते है। इसके लिए रात को सोने से पहले प्रभावित जगह पर पेस्ट लगाएं और सुबह पानी से साफ करें। इससे बहुत जल्द आपको मुहांसों से निजात मिल जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल