1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. ऑफिस में आपकी खूबसूरती पर चार चांद लगा सकती हैं ये एथनिक ड्रेस

ऑफिस में आपकी खूबसूरती पर चार चांद लगा सकती हैं ये एथनिक ड्रेस

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 08, 2018 01:40 pm IST,  Updated : Sep 08, 2018 01:52 pm IST

ऑफिस जाने से पहले शर्ट में आय़रन करना और पैंट के साथ पहनकर ऑफिस जाना अब आम बात हो गई है। अक्सर लड़कियां कोशिश करती हैं वह ऑफिस काफी अच्छे से बन-ठन कर जाएं लेकिन हमेशा यह संभव नहीं है। ऐसे में आप भी अगर ऑफिस गोइंग है तो हम आपके लिए लाए हैं कुछ खास टिप्स।

salwar suit- India TV Hindi
salwar suit

नई दिल्ली: ऑफिस जाने से पहले शर्ट में आय़रन करना और पैंट के साथ पहनकर ऑफिस जाना अब आम बात हो गई है। अक्सर लड़कियां कोशिश करती हैं वह ऑफिस काफी अच्छे से बन-ठन कर जाएं लेकिन हमेशा यह संभव नहीं है। ऐसे में आप भी अगर ऑफिस गोइंग है तो हम आपके लिए लाए हैं कुछ खास टिप्स। ऑफस में आप सिर्फ वेस्टर्न ड्रेस में ही नहीं एथिनक लुक में भी शानदार दिख सकते हैं। पर्पल पांची की को-फाउंडर और डिजाइनर मालविका गुप्ता और बीबा की को-फाउंडर मीना बिंद्रा ने ऑफिस जाने वालों के लिए कुछ खास टिप्स दिए हैं। 

डिजाइनर के मुताबिक आप एथनिक लुक में ऑफिस जाना चाहती हैं तो अच्छी क्वालिटी की खादी के कपड़े लें और उसे अच्छे डिजाइनर शूट सिलवाएं। इन सब में एक बात का जरूर ध्यान रखें कि वह यह कि खादी का कपड़ा का रंग हल्का न हो नहीं तो वह काफी बोरिंग और डल दिखेगा। अगर आप डार्क और अच्छे रंग का खादी कपड़ा पहनेंगे तो वह काफी एट्रेक्टिव दिखेगा और साथ ही आपका लुख निखर कर आएगा।

इंडो वेसर्टन लुक ट्राई करें

सिर्फ इतना ही नहीं खादी की कई तरह के रंगो का मिक्स कर के शूट बनवा सकते हैं। इसे बतौर इंडो वेसर्टन लुक आपका निखर कर आएगा। इस ड्रेस के ऊपर आप हेवी इयरिंग्स भी ट्राई कर सकते हैं।

खादी के पलाजो के साथ टैंक टॉप
आप पलॉजो के साथ खादी का कुर्ता पहन सकते हैं और अगर आप कुर्ता पहनना पसंद नहीं करते हैं तो आप इन पलॉजो का इस्तेमाल टैंक टॉप के साथ कर सकते हैं।

पटियाला पजामा के साथ खादी कुर्ता
पटियाला पजामा के साथ आप खादी कुर्ता का इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन इस ड्रेस के साथ एक बात का ख्याल रखें और इसके साथ हेवी कुर्ता बिल्कुल न पहनें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल