1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Birthday Special: रात की बर्थडे पार्टी से लेकर सुबह जिम जाते वक्त कुछ इस अंदाज में दिखीं करीना कपूर

Birthday Special: रात की बर्थडे पार्टी से लेकर सुबह जिम जाते वक्त कुछ इस अंदाज में दिखीं करीना कपूर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 21, 2018 12:01 pm IST,  Updated : Sep 21, 2018 12:04 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान आज अपना 38 वां बर्थ डे सेलिब्रेट कर रही हैं। आपको बता दें कि बर्थडे सेलिब्रेशन गुरुवार देर रात से ही उनके घर पर शुरू है। करीना कपूर की बर्थ डे से जुड़ी कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

kareena kapoor khan- India TV Hindi
kareena kapoor khan

नई दिल्ली: बॉलीवुड हॉट एड बोल्ड एक्ट्रेस करीना कपूर खान आज अपना 38 वां बर्थ डे सेलिब्रेट कर रही हैं। आपको बता दें कि बर्थडे सेलिब्रेशन गुरुवार देर रात से ही उनके घर पर शुरू है। करीना कपूर की बर्थ डे से जुड़ी कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फोटो में करीना अपनी फैमिली के खास लोगों के साथ बर्थ-डे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास बर्थ डे पार्टी में करीना की बहन करिश्मा उनके माता-पिता रणधीर कपूर, मां बबीता कपूर पति सैफ अली खान, ननद सोहा अली खान और सोहा के पति कुणाल खेमू भी इस पार्टी में शामिल थे। बर्थ डे की कई फोटो करिश्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा कि ''हैप्पी बर्थडे मेरी प्यारी बहन तुम मेरी बेस्टफ्रेंड और जिंदगी की सबसे मजबूत पीलर हो।'' करिश्मा ने एक फोटो अपनी मां बबीता और बहन करीना कपूर के साथ शेयर की है।

करीना के बर्थ डे पर आज उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों का खुलास करेंगे। साल 2000 में फिल्म 'रिफ्यूजी' से बॉलीवुड में करियर की शुरुआत करने वाली करीना अपनी फिल्मों, जीरो फिगर, अफेयर से लेकर शादी और प्रेग्नेंसी सभी चीजों के लिए सुर्खियां बटोरती रही हैं।

करीना हमेशा से ही बहन करिश्मा के बहुत करीब हैं। बचपन में उन्हें जब भी स्कूल से छुट्टी मिलती थी तो वह करिश्मा के साथ फिल्मों के सेट पर चली जाती थी।

बर्थडे पार्टी में करिश्मा और रणबीर कपूर के साथ करीना की ये तस्वीर बेहद प्यारी है।

फिल्मों में करीना की दिलचस्पी का असर करीना की पढ़ाई पर भी पड़ने लगा। बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी।('हेलीकॉप्टर ईला' के प्रमोशन के दौरान काजोल का दिखा बिंदास स्टाइलिश लुक, तस्वीरें देख आप हो जाएंगे फैन)

kareena kapoor khan
kareena kapoor khan

('सुई धागा' के रिलीज से पहले अनुष्का शर्मा का दिखा ग्लैमरस लुक, ग्रीन कलर की चंदेरी साड़ी में आईं नजर)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल