1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. 'धड़क' की सक्सेस पार्टी में जाह्नवी ने ब्लैक ड्रेस में ढाया कहर, पार्टी में मौजूद लोगों के उड़े होश, देखें तस्वीरें

'धड़क' की सक्सेस पार्टी में जाह्नवी ने ब्लैक ड्रेस में ढाया कहर, पार्टी में मौजूद लोगों के उड़े होश, देखें तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 10, 2018 08:12 pm IST,  Updated : Aug 10, 2018 08:12 pm IST

फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर ने हाल ही में अपनी स्टाइल में इस फिल्म की सक्सेस पार्टी दी जिसमें जाह्नवी कपूर अपनी बहन खुशी कपूर के साथ ब्लैक ड्रेस में पहुंची थी साथ ही ईशान खट्टर भी मौजूद थे। इस पार्टी में जाह्नवी ने ब्लैक ड्रेस पहना था जिसमें जाह्नवी काफी ग्लैमरस और ब्यूटीफुल नजर आ रहीं थी।

'धड़क' की सक्सेस पार्टी- India TV Hindi
'धड़क' की सक्सेस पार्टी

नई दिल्ली: एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी साथ ही बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी फिल्म धड़क की सफलता के बाद काफी खुश नजर आ रही हैं। और फिल्म को लेकर खुश होना लाजमी भी है क्योंकि यह 100 करोड़ के क्लब के आसपास पहुंच चुकी है। फिल्म को लेकर बात करें तो फिल्म ने अपने बजट से ज्यादा की कमाई कर ली है तो फिल्म की सक्सेस पार्टी तो बनती है। तो चलिए आपको फिल्म से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं, फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर ने हाल ही में अपनी स्टाइल में इस फिल्म की सक्सेस पार्टी दी जिसमें जाह्नवी कपूर अपनी बहन खुशी कपूर के साथ ब्लैक ड्रेस में पहुंची थी साथ ही ईशान खट्टर भी मौजूद थे। इस पार्टी में जाह्नवी ने ब्लैक ड्रेस पहना था जिसमें जाह्नवी काफी ग्लैमरस और ब्यूटीफुल नजर आ रहीं थी।

आपको बता दें कि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। 35 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुगुनी कमाई कर सफलता के नए रिकॉर्ड बनाए हैं और कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। जिसके बाद मुंबई में फिल्म की सक्सेस पार्टी रखी गई। पार्टी में फिल्म की स्टारकास्ट के साथ क्रू के लोग भी शामिल हुए। 

'धड़क' की सक्सेस पार्टी
'धड़क' की सक्सेस पार्टी

जाह्नवी ने इस दौरान शाइनिंग ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस और सिल्वर कलर की सैंडिल पहन रखी थी, जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। जाह्नवी कपूर के साथ उनकी बहन खुशी कपूर भी नजर आईं। दोनों ही बहनें बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस मौके पर जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर मस्ती के मूड में दिखाई दिए।('हैप्पी फिर भाग जाएगी' के प्रमोशन के दौरान सोनाक्षी सिन्हा का दिखा स्टाइलिश लुक, देखें अबतक आउटफिट्स)

'धड़क' की सक्सेस पार्टी
'धड़क' की सक्सेस पार्टी

सफलता से खुश ईशान खट्टर ने कहा कि उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है कि फिल्म लोगों को पसंद आ रही है और इतनी तारीफें मिल रही हैं। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 100 करोड़ पहुंच गया है इसका मतलब है कि लोगों को ये फिल्म पसंद आ रही है।

'धड़क' की सक्सेस पार्टी
'धड़क' की सक्सेस पार्टी

फिल्म के डायरेक्टर शशांक खेतान और प्रोड्यूसर करण जौहर भी पार्टी में मौजूद रहे। दोनों ने मीडिया के सामने पोज भी दिए। पार्टी का थीम ब्लैक रखा गया था जिस वजह से स्टारकास्ट समेत करण जौहर ने भी ब्लैक कलर की ड्रेस पहन रखी थी।(करीना कपूर स्टाइलिश अंदाज में हुई स्पॉट, इस Chanel बैग की कीमत 2 लाख से भी ज्यादा!)

'धड़क' की सक्सेस पार्टी
'धड़क' की सक्सेस पार्टी

बता दें कि करण जौहर ने ही फिल्म के प्रमोशन का जिम्मा उठा रखा था और फिल्म की घोषणा से लेकर रिलीज तक वो खुद ही सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ी सारी जानकारी देते रहे।

'धड़क' की सक्सेस पार्टी
'धड़क' की सक्सेस पार्टी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल