1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Koffee With Karan 6: जाह्वी कपूर की पिंक ड्रेस थी काबिले तारीफ, जानिए इसकी खासियत

Koffee With Karan 6: जाह्वी कपूर की पिंक ड्रेस थी काबिले तारीफ, जानिए इसकी खासियत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 09, 2018 06:46 am IST,  Updated : Oct 09, 2018 06:51 am IST

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर को अभी बॉलीवुड में आए ज्यादा दिन नहीं हुए हैं लेकिन उनकी ड्रेसिंग सेंस किसी दिवा से कम नहीं है। फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली जाह्नवी अपनी स्टाइल और फैशन सेंस की वजह से आए दिन सुर्खियों में रहती हैं।

जाह्नवी कपूर- India TV Hindi
जाह्नवी कपूर

नई दिल्ली: एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर को अभी बॉलीवुड में आए ज्यादा दिन नहीं हुए हैं लेकिन उनकी ड्रेसिंग सेंस किसी दिवा से कम नहीं है। फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली जाह्नवी अपनी स्टाइल और फैशन सेंस की वजह से आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों जाह्नवी कपूर करण जौहर फेमस चैट शो 'कॉफी विद करण'' को लेकर खासा सुर्खियों में है। वह पहली बार किसी चैट शो में नजर आएंगी और यह मौका काफी खास होने वाला है क्योंकि इस शो में वह अपने भाई अर्जुन कपूर के साथ शामिल होंगी। इस चैट शो से जुड़े कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें जाह्नवी पिंक लैस ड्रेस पहनकर एंट्री लेंगी। इस ड्रेस में जाह्नवी बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं। इस ड्रेस की बात करें तो यह ड्रेस बेहद खूबसूरत है। इस ड्रेस को तान्या गावरी ने डिजाइन किया था। इस ड्रेस के साथ जाह्नवी ने डैंगलर और ब्रासलेट पहना था। साथ ही इस ड्रेस के साथ पिंक आई शैडो आई मेकअप जाह्नवी पर काफी अच्छा जच रहा है। इस ड्रेस को फेमस विदेशी ड्रेस डिजाइनर Nedret Taciroglu ने अपने समर कलेक्शन में पेश किया था।

जाह्नवी कपूर
जाह्नवी कपूर

हाल में ही भाई-बहन की इस जोड़ी ने करण जौहर के शो के नए सीजन के लिए शूटिंग की है। इस शूटिंग के कुछ फोटो अर्जुन, जाह्नवी और करण तीनों ने ही शेयर किए हैं।

अर्जुन कपूर ने जाह्नवी के साथ अपने कुछ फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'इस सारे हंगामे के बीच मेरे लिए सबसे अहम है। एक रिमाइंडर कि मेरे लिए सबसे ज्‍यादा अहम क्‍या है.. परिवार. शुक्रिया करण जौहर हमें बुलाने के लिए। और तुम जानते हो मैं दोबारा जरूर लौटुंगा।

इस खास मौके में अर्जुन कपूर ब्लैक कलर के पैंट कोट में नजर आएं। उन्होंने TomFord ब्राड के कोट पहना हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने सांप के आकार का ब्रूच लगाया हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल