1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. 'द पिकॉक' मैगजीन के कवर पेज पर जाह्नवी कपूर का दिखा रेड हॉट लुक, कराया लेटेस्ट फोटोशूट

'द पिकॉक' मैगजीन के कवर पेज पर जाह्नवी कपूर का दिखा रेड हॉट लुक, कराया लेटेस्ट फोटोशूट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 12, 2019 03:50 pm IST,  Updated : Mar 12, 2019 04:34 pm IST

धड़क फेम जाह्नवी कपूर अपनी लेटेस्ट हॉट फोटोशूट की वजह से खासा सुर्खियां बटोर रही हैं। जाह्नवी ने द पिकॉक मैगजीन के कवर पेज के लिए हाल ही में फोटोशूट करवाया है। इस लेटेस्ट फोटोशूट में जाह्नवी बेहद रेड हॉट नजर आ रही हैं।

jhanvi kapoor- India TV Hindi
jhanvi kapoor

नई दिल्ली: धड़क फेम जाह्नवी कपूर अपनी लेटेस्ट हॉट फोटोशूट की वजह से खासा सुर्खियां बटोर रही हैं। जाह्नवी ने द पिकॉक मैगजीन के कवर पेज के लिए हाल ही में फोटोशूट करवाया है। इस लेटेस्ट फोटोशूट में जाह्नवी बेहद रेड हॉट नजर आ रही हैं। जाह्नवी ने रेड कलर का ड्रेस पहना है जो काफी स्टाइलिश है। जाह्नवी ने इस फोटो को अपनी सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा कि 'मैं बहुत ही खुश हूं इस मैगजीन के कवर पेज पर अपनी जगह बनाकर"। व्यूवर्स को जाह्नवी की यह फोटो बेहद पसंद आ रही है और अभी तक इस फोटो की लाइक 293, 425 लाख के पार पहुंच चुकी है।

बता दें कि जाह्नवी कपूर अपने ग्लैमरस अंदाज के कारण स्टार बनने से पहले से ही लोगों के बीच में काफी फेमस रही हैं। इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं जो उनकी तस्वीरों और विडियोज को जमकर लाइक करते दिखते हैं। एक बार फिर से जाह्नवी की इस फोटो ने सोशल मीडिया पर बाढ़ सी ला दी है।

इस फोटो में जाह्नवी रेड हॉट ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। रेड फ्रिल ड्रेस का डीप वी नेक उनके सेक्सी लुक में उम्फ फेक्टर ऐड करता दिख रहा है। फैन्स ने जाह्नवी के फोटोज को लाइक करते हुए उन्हें 'स्टनिंग', 'स्मोकी हॉट', 'सेक्सी', 'हॉट' और 'ब्यूटीफुल' बताया। जाह्नवी के इंस्टाग्राम पर शेयर फोटो को अब तक लाखों लाइक्स मिल चुके हैं।

 

बता दें कि, यह फोटोशूट मैगजीन ने विमिन पावर को सेलिब्रेट करने के लिए करवाया था। उन्होंने अपने कवरपेज के लिए जाह्नवी को चुना जो छोटी सी उम्र में ही स्टारकिड होने के बावजूद कई परेशानियों से निकलते हुए बॉलिवुड में सफल डेब्यू कर चुकी हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल