1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. खूबसूरती एक अवधारणा है: जूलियन

खूबसूरती एक अवधारणा है: जूलियन

 Written By: IANS
 Published : Apr 26, 2015 01:22 pm IST,  Updated : Apr 26, 2015 01:23 pm IST

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड अभिनेत्री जूलियन मूर का कहना है कि उनकी सहपाठियों को लगता था कि चश्मे के बिना वह ज्यादा सुंदर लगती हैं। जूलियन ने 16 साल की उम्र में नजर के चश्मे की

जूलियन मूर ने कहा कि...- India TV Hindi
जूलियन मूर ने कहा कि खूबसूरती एक अवधारणा है

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड अभिनेत्री जूलियन मूर का कहना है कि उनकी सहपाठियों को लगता था कि चश्मे के बिना वह ज्यादा सुंदर लगती हैं। जूलियन ने 16 साल की उम्र में नजर के चश्मे की जगह कांटैक्ट लेंस लगाना शुरू किया था।

जूलियन कहती हैं कि उन्हें अब भी यह बात समझ नहीं आती कि उनकी सहपाठियों को वह चश्मे में सुंदर क्यों नहीं लगती थीं, क्योंकि लेंस लगाने के बाद भी उनकी शक्ल नहीं बदली थी।

उन्होंने वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' को बताया, "खूबसूरती को लोग ऐसे ही देखते हैं। यह एक अवधरणा है न कि यह कि वास्तव में आप कैसे दिखते हैं।"

उन्होंने कहा, "मैं चश्मा पहनती थी, तब कोई मुझे आकर्षक नहीं मानता था। मैंने कांटैक्ट लेंस पहनना शुरू किया और अचानक सबको खूबसूरत लगने लगी। लेकिन मैं तो वही थी, कुछ भी नहीं बदला था।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल