1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. साइना नेहवाल अपनी शादी में दिखीं बहुत ही खूबसूरत, वेडिंग लहंगा डिजाइन करने के पीछे था इनका हाथ

साइना नेहवाल अपनी शादी में दिखीं बहुत ही खूबसूरत, वेडिंग लहंगा डिजाइन करने के पीछे था इनका हाथ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 14, 2018 06:48 pm IST,  Updated : Dec 14, 2018 06:48 pm IST

10 साल के लंबे समय के रिलेशनशिप के बाद साइना नेहवाल और पी कश्यप ने इसी साल अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। साइना काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। देखें खूबसूरत तस्वीरें

Saina Nehwal - India TV Hindi
Saina Nehwal

नई दिल्ली: स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और पी. कश्यप शुक्रवार को एक-दूजे के हो गए। इन दोनों ने फिलहाल कोर्ट मैरिज की है, मुहूर्त के अनुसार विधि-विधान से शादी और रिसेप्शन पार्टी 16 दिसंबर को होगी। साइना ने पति कश्यप के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर शादी का ऐलान करते हुए लिखा कि मेरी जिंदगी का सबसे बेहतर चुनाव..। बता दें कि 10 साल के लंबे समय के रिलेशनशिप के बाद साइना नेहवाल और पी कश्यप ने इसी साल अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। साइना काफी खूबसूरत नजर आ रही थी।

साइना के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लू, क्रीम कॉम्बिनेशन में लहंगा पहना हुआ था। वहीं चुनरी में मल्टीकलर थी। अपने लुक को पूरा करने के लिए चोकर के साथ हैवी ईयररिंग्स और बालों में कर्ली कलके पीछे पिन किए हुए थे। जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थी।

साइना नेहवाल को  Shravya Varma ने स्टाइल दी। वहीं उनकी ज्वैलरी और आउटफिट्स की बात करें तो दोनों चीजें Vaishali  कलेक्शन में से है।

hravya Varma
hravya Varma

उल्लेखनीय है कि इस कपल की शादी को लेकर पहले खबर आई थी कि 16 दिसंबर को होनी है, लेकिन साइना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दो दिन पहले ही कोर्ट मैरिज का ऐलान करते हुए सभी को सरप्राइज कर दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल