1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. फेस्टिवल सीजन में दिखना है स्टाइलिश, तो फॉलो करें कल्कि कोचलिन के ये टिप्स

फेस्टिवल सीजन में दिखना है स्टाइलिश, तो फॉलो करें कल्कि कोचलिन के ये टिप्स

 Reported By: IANS
 Published : Sep 28, 2017 03:09 pm IST,  Updated : Sep 28, 2017 03:10 pm IST

कल्कि ने कहा कि जाहिर तौर पर मुझे त्योहार का मौसम और इसका जोश व उत्साह बेहद पसंद है। इसका जश्न मनाने का अपना अलग आकर्षण है। लोग साथ आते हैं और खुशी व आनंद फैलाते हैं। इन टिप्स से खुद को बनाएं स्टाइलिश और पाएं ग्लोइंग स्किन..

kalki koeechlin
kalki koeechlin

  • त्योहारों के पूरे सीजन के दौरान खूबसूरत दिखने के लिए तरल पदार्थो जैसे पानी, नारियल का खूब सेवन करें, यह त्वचा में नमी बरकरार रखता है। अपनी त्वचा को तरोताजा महसूस कराने के लिए मैं हर दिन 7-8 गिलास पानी पीती हूं।
  • निखरी व चमकदार त्वचा के लिए 8-9 घंटे की नींद जरूर लें। नींद के दौरान स्किन रिजूवनेट व रिपेयर होता है, जो आपकी खूबसूरती निखारता है।
  • इस दौरान अधिकांश लोग खरीदारी करते हैं, लेकिन सीधे तेज धूप के प्रभाव में आने से बचें। सूर्य की पराबैंगनी किरणें त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं और त्वचा का रंग डल कर सकती हैं। घर से बाहर निकलते समय सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल