1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Karwa Chauth Mehndi Design: करवाचौथ पर हाथों में लगाएं खूबसूरत मेहंदी, ये हैं ट्रेंडी डिजाइन्स

Karwa Chauth Mehndi Design: करवाचौथ पर हाथों में लगाएं खूबसूरत मेहंदी, ये हैं ट्रेंडी डिजाइन्स

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 27, 2020 07:53 pm IST,  Updated : Nov 02, 2020 10:39 am IST

4 नवंबर को करवाचौथ का व्रत है। अगर आप भी करवाचौथ पर मेहंदी लगवाने की सोच रही हैं तो ये डिजाइंस आपकी इसमें मदद कर सकते हैं।

 Karwa Chauth Mehndi Design- India TV Hindi
  Karwa Chauth Mehndi Design Image Source : INSTAGRAM/SRIANSHMEHNNDIART

4 नवंबर को करवाचौथ का व्रत है। ये व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना के साथ रखती हैं। इस व्रत में सुहाग की हर एक चीज का बहुत ज्यादा महत्व होता है। सुहाग ही चीजों में से एक मुख्य चीज मेहंदी भी है। करवाचौथ से पहले सुहागिनें अपने पति के नाम की मेहंदी हाथ में लगवाती हैं। खास बात है कि ये त्योहार शादीशुदा महिलाओं के अलावा कुछ लड़कियां भी रखती हैं जिनकी शादी तय हो चुकी होती है। अगर आप भी करवाचौथ पर मेहंदी लगवाने की सोच रही हैं तो ये डिजाइंस आपकी इसमें मदद कर सकते हैं। देखिए हाथ पर मेहंदी लगवाने वाली ट्रेंडिंग डिजाइंस... 

सबसे पहले आपको भरे हाथ वाली फुल मेहंदी के डिजाइंस दिखाते हैं। अगर आप भरे हाथ वाली घनी मेहंदी की डिजाइन लगवाने की सोच रही हैं तो ये डिजाइन आपके लिए बेस्ट हो सकती है। देखिए इस डिजाइन को...

घनी मेहंदी के डिजाइंस..

घनी मेहंदी के डिजाइंस में ये डिजाइन थोड़ी अलग हट के है...देखिए ये खूबसूरत और सबसे यूनीक डिजाइन..

ये डिजाइन भी आप लगवा सकती हैं..देखिए इस डिजाइन को...

ये तो हो गए हथेली की तरफ वाले घने मेहंदी के डिजाइंस..अब हम आपको पीछे की तरफ की कुछ यूनीक मेहंदी के डिजाइंस दिखाते हैं..ये पीछे की तरफ की घनी मेहंदी की डिजाइन है। इसे लगाने से आपका हाथ पीछे की ओर भी पूरा भरा भरा और सुंदर दिखाई देगा..

अगर आप कुछ अलग डिजाइन लगवाने की सोच रही हैं तो ये भी पीछे हाथ पर लगवा सकती हैं..देखिए इस डिजाइन को..

ये डिजाइन भी बहुत सुंदर है..इसे लगवाने से आपका हाथ भरा और अच्छा लगेगा..

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ की मेहंदी के डिजाइन भी लोगों को खूब पसंद आए। आप हाथ में पीछे की ओर ये डिजाइन भी लगवा सकती हैं। इसके साथ ही अपने पति का नाम भी उसमें अलग स्टाइल में लिखवा सकती है। देखिए नेहा कक्कड़ की मेेहंदी की ये डिजाइन..

अब जरा इस डिजाइन को भी देखिए...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल