1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. कहीं आप भी मेकअप करते समय ये गलती कर बदसूरत तो नहीं बन जाती

कहीं आप भी मेकअप करते समय ये गलती कर बदसूरत तो नहीं बन जाती

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 14, 2016 04:11 pm IST,  Updated : Oct 14, 2016 04:11 pm IST

स्किन के अनुकूल सही फाउंडेशन का पता लगाने के लिए आपको अंडरटोन के बारे में सही से पता होना चाहिए, ताकि त्वचा की बाहरी रंगत और आंतरिक रंगत में अंतर न पता चले। अंडरटोन गर्म, तटस्थ और ठंडा तीन प्रकार के होते हैं।

foundation- India TV Hindi
foundation

नई दिल्ली: आज हर कोई स्मार्ट और खूबसूरत दिखना चाहता है। इल रेस में सबसे आगे लड़किय़ां होती है। वह कभी किसी से कम नहीं दिखना चाहती है। जिसके कारण कभी-कभी उनकी खूबसूरती एक चूक के कारण बदसूरती में बदल जाती है। इसमें सबसे अहम चीज होती है वह है फाउंडेशन। अगर आपने ठीक ढंग का फाउंडेशन का इस्तेमाल न किया तो आपको यह भारी पड़ सकता है।  

ये भी पढ़े-

स्किन के अनुकूल सही फाउंडेशन का पता लगाने के लिए आपको अंडरटोन के बारे में सही से पता होना चाहिए, ताकि त्वचा की बाहरी रंगत और आंतरिक रंगत में अंतर न पता चले। अंडरटोन गर्म, तटस्थ और ठंडा तीन प्रकार के होते हैं।

अंडर टोन का पता आप अपनी कलाई की नसों के रंग से कर सकती हैं अगर आपके कलाई की नस की रंगत नीली या बैंगनी है और यह सूरज की रोशनी में लाल पड़ जाती है तो आपका अंडरटोन ठंडा है। गर्म अंडरटोन वालों का नस हरा व हल्का पीले रंग का होता है और तटस्थ अंडरटोन वालों का नीला, हरा और बैंगनी मिक्स रंग होता है। जानिए किस स्किन के लिए कौन सा फाउंडेशन ठीक होगा।

मिनरल फाउंडेशन: यह फाउंडेशन मुंहासों वाले और सवंदनशील त्वचा के लिए उपयुक्त होता है। यह लंबे समय तक टिका भी रहता है।

फाउंडेशन स्टिक: यह फाउंडेशन दाग-धब्बों वाली त्वचा के लिए सही होता है। इसे ब्रश से या सीधे चेहरे पर लगाकर सही से मिला ले।
मूस फाउंडेशन: यह क्रीमी-बेस फाउंडेशन सामान्य व तैलीय त्वचा के लिए सही है। यह त्वचा में चमक लाता है।
लिक्विड फाउंडेशन: यह विभिन्न प्रकार जैसे मैट और सैटिन आदि में उपलब्ध होते हैं। यह सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त है।

अगली स्लाइड में पढ़े और

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल