1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. ये 5 नेचुरल उपाय और पाएं चेहरे के अनचाहे बालों से निजात

ये 5 नेचुरल उपाय और पाएं चेहरे के अनचाहे बालों से निजात

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 11, 2016 02:57 pm IST,  Updated : Oct 11, 2016 02:58 pm IST

अगर आप चाहते है कि इस समस्या से हमेशा के लिए आपको निजात मिल जाए तो अपनाएं ये नेचुरल उपाय। जिससे आपके शरीर में दुबारा बाल नहीं आएगे। जानिए इन नेचुरल उपायों के बारें में।

unwanted hair- India TV Hindi
unwanted hair

नई दिल्ली: कॉम्पीटिशन के दौर में कौन नहीं चाहता सुंदर दिखना। कौन नहीं चाहता है कि उसकी पार्सनालिटी सबसे अलग हो। जिसे जो देखे उसकी नजरें उससे हटे न। जिसके कारण अपनी बॉडी को सुंदर बनाने के लिए हम हर महिने हजारों रुपए अपने ऊपर खर्च कर देते है। जिससे कि आप सुंदर दिखे। लेकिन चेहरे में बार-बार उग रहे अनचाहे बालों से आप परेशान हो जाते है। जो देखने में भी काफी बुरे लगते है।  

ये भी पढ़े-

इनसे छुटकारा पाने के लिए हम हर उपाय कर लेते है, लेकिन कुछ समय बाद फिर वही समस्या सामने आ जाती है। जिसे साफ करने के लिए आप हर महिने क्लीनिंग और न जाने क्या-क्या इस्तेमाल करते है। जिसमें पैसे, समय खर्च होने के साथ-साथ आपका दर्द भी झेलना पडता है। अगर आप चाहते है कि इस समस्या से हमेशा के लिए आपको निजात मिल जाए तो अपनाएं ये नेचुरल उपाय। जिससे आपके शरीर में दुबारा बाल नहीं आएगे। जानिए इन नेचुरल उपायों के बारें में।  

  • चार चम्मच शहद और दो चम्मच नींबू के रस को अच्छी तरह मिलाएं। फिर इसे रूई के फाहे से चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट तक लगा रहने दें और फिर धो ले। बढ़िया परिणाम के लिए इसे सप्ताह में दो बार लगाएं।
  • जौ का दलिया बेहतरीन एकस्फोलिएटिंग एजेंट होने के साथ ही आपके चेहरे के बालों को हटाने में भी मदद करता है। आधा चम्मच जौ का दलिया में आठ बूंद नींबू का रस मिलाएं। इसे अच्छी तरह से मिला कर 15-20 मिनट चेहरे पर लगा रहने दें फिर धो ले। इसे सप्ताह में दो दिन लगाएं।

अगली स्लाइड में पढ़े और उपायों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल