1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. पाना है ग्लोइंग स्किन, तो करें टूथब्रश का ये इस्तेमाल

पाना है ग्लोइंग स्किन, तो करें टूथब्रश का ये इस्तेमाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 15, 2016 08:25 pm IST,  Updated : Sep 15, 2016 08:25 pm IST

अगर आप भी चाहते है कि आपके चेहरे की स्किन सॉफ्ट और ग्लो लाना चाहते है, तो टूथब्रश का इस तरह इस्तेमाल करें।

glowing skin- India TV Hindi
glowing skin

नई दिल्ली: हम सभी टूथब्रेश का इस्तेमाल किसी न किसी तरह कर लेते है। आमतौर में इसका इस्तेमाल दांत साफ करने में किया जाता है। जब ये पुराना हो जाता है तो फिर इसे ज्वैलरी साफ करने, बर्तन साफ करने जैसे कई कामों में इस्तेमाल किया जाता है।

ये भी पढ़े-

आपने कभी ये सोचा है कि इसका इस्तेमाल आप अपने चेहरे में भी कर सकते है। जी हां इसके इस्तेमाल से आप अपने चेहरे में ग्लो ला सकते है साथ ही चेहरे में मौजूद डेड स्किन से निजात पा सकते है।

अगर आप भी चाहते है कि आपके चेहरे की स्किन सॉफ्ट और ग्लो लाना चाहते है, तो टूथब्रश का इस तरह इस्तेमाल करें।

एक नया टूथब्रश लें। याद रखें कि यह सॉफ्ट होना चाहिए। जिससे कि आपकी स्किन में प्राब्लम न हो। इसे गर्म पानी से धो लें। अब आपने चेहरे को फेसवॉश लगाकर गुनगुने पानी से धो लें। इसके बाद अपने चेहरे और गर्दन में स्क्रब लगाएं।

फिर टूथब्रश ले और इसे हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में स्क्रब करें। जिससे कि आपकी चेहरे  में रैशेज न पड़े। ऐसा कम से कम 3 मिनट करें। फिर अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इसके बाद किसी मुलायम कपड़े से चेहरे को पोछ कर कोई क्रीम लगा लें।

सप्ताह में कम से कम एक बार ऐसा करें। इससे आपके चेहरे में ग्लो होने के साथ-साथ आपके चेहरे के डेड स्किन भी निकल जाएगी।                             

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल