1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. #Nickyanka: प्रियंका चोपड़ा की मेंहदी में छिपी है निक जोनस की सबसे खास चीज, खुद ही देखें तस्वीरें

#Nickyanka: प्रियंका चोपड़ा की मेंहदी में छिपी है निक जोनस की सबसे खास चीज, खुद ही देखें तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 04, 2018 04:08 pm IST,  Updated : Dec 04, 2018 06:41 pm IST

Nickyanka wedding: इन फोटोज में एक तस्वीर में प्रियंका के हाथों की मेंहदी की डिजाइन नजर आईं है। जो कि उनकी पति निक की पंसद को बताती है।

Nickyanka- India TV Hindi
Nickyanka Image Source : YOGEN SHAH

नई दिल्ली: देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में क्रिश्चियन और हिंदू रीति रिवाजों के अनुसार शादी कर ली है। जिसके बाद से फैंस उनकी चस्वीरों का ब्रेसब्री से इंतजार कर रहे है। सोमवार को यह क्यूट कपल जोधपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है। इन फोटोज में एक तस्वीर में प्रियंका के हाथों की मेंहदी की डिजाइन नजर आईं है। जो कि उनकी पति निक की पंसद को बताती है।

इन तस्वीरों में प्रियंका देसी लुक में नजर आईं है। उन्होंन सब्यासाची की डिजाइन की हुई  ग्रीन कलर की साड़ी पहनी हुई है। इसके साथ ही हाथों में चूड़ा, माथे पर सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहने हुए नजर आ रही है। उनके हाथों की मेंहदी को गौर से देखा जाएं तो उसमें गिटार बना हुआ है। जो कि निक को एक म्यूजिक की पसंद को बयां करता है।

Nickyanka
Nickyanka

वहीं निक जोनस के हाथों की मेहंदी की बात करें तो उन्होंने अपने हाथों में प्रिंयका चोपड़ा का नाम के साथ-साथ 'ऊं' बनवाया था। जो कि हिंदू धर्म में बहुत अधिक महत्व रखता है।

बता दें कि इस शादी में दुनियाभर के गिने चुने मेहमानों को बुलाया गया। शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में संपन्न हुई. शादी के बाद मैरिज कपल के अलावा मेहमान और रिश्तेदार, सभी जोधपुर से दिल्ली रवाना हो गए। जबकि प्रियंका की कजिन परिणीति चोपड़ा, मुंबई के लिए रवाना हुईं।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपने सोशल अकाउंट्स में मेंहदी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की है। जिसमें दोनों काफी खूबसूरत नजर आ रहे है। जहां प्रियंका ने मल्टीकलर राजस्थानी ड्रेस के साथ राजस्थानी सिल्वर ज्वैलरी में काफी खूबसूरत नजर आ रही है।

वहीं निक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट कलर का कुर्ता पायजमा पहना हुआ है। जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही है। वहीं परिणीती चोपड़ा यैलों कलर के सूट में और सोफी टर्नर ग्रीन कलर के लहंगे चुनर में नजर आ रही है।

प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस डिजाइनर की बात करें तो उन्होंने अबु जानी और संदीप घोसला ने डिजाइन किया है। इसके साथ ही ज्वैलरी कलेक्शन भी इन्हीं का है।

इस कवर मैगजीन के लिए जाह्नवी ने करवाए हॉट फोटोशूट, देखें दिलकश फोटो

प्रियंका चोपड़ा को सास ने दिए 170 हीरों से जड़े हुए झुमके, कीमत इतनी कि दुल्हन के आ जाएंगे सारे गहने

संगीत सेरेमनी में प्रियंका चोपड़ा गोल्डन कलर की साड़ी में तो निक ब्लू कलर के कुर्ते में आएं नजर, देखें तस्वीरें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल