1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सप्ताह में 2 बार लगाएं ये तेल और पाएं Hair Fall से निजात

सप्ताह में 2 बार लगाएं ये तेल और पाएं Hair Fall से निजात

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 24, 2017 02:37 pm IST,  Updated : Oct 24, 2017 02:37 pm IST

स्कल्प ठीक ढंग से साफ न हो पाने के कारण ब्लड सप्लाई ठीक ढंग से नहीं पाती है। जिसके कारण हेयर फॉल सबसे अधिक होता है। अगर आप चाहते है कि आपके बाल घने हो और झड़ने की समस्या से निजात पा जाएं, तो कैस्ट्रल ऑयल का इस्तेमाल करें। जानिए कैसे...

hair fall- India TV Hindi
hair fall

नई दिल्ली: : पोषक तत्वों की कमी से शरीर का हार्मोनिक संतुलन बिगड़ जाता है। जिसके कारण बालों का झड़ना आम हो गया है। है। जो हर एक दूसरे व्यक्ति में पाई जाती है। बालों का झडना भी काफी गंभीर समस्या है जिसका मुख्य कारण पोषक तत्वों की कमी हो सकता है।

पोषक तत्वो की कमी संतुलित आहार न खाने की वजह से होता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान है तो आपके लिए योगा काफी फायदेमंद हो सकता है। बाल झड़ने का मुख्य कारण हार्मोंस के असंतुलन होने के कारण होता है। जिसके कारण बाल अधिक मात्रा में गिरने लगते है।

कई बार होता है कि आप बाल तो साफ करती है, लेकिन स्कल्प ठीक ढंग से साफ न हो पाने के कारण ब्लड सप्लाई ठीक ढंग से नहीं पाती है। जिसके कारण हेयर फॉल सबसे अधिक होता है। अगर आप चाहते है कि आपके बाल घने हो और झड़ने की समस्या से निजात पा जाएं, तो कैस्ट्रल ऑयल का इस्तेमाल करें। जी हां अरंडी का तेल।

आमतौर पर माना जाता है कि कैस्ट्रल ऑयल बहुत ही गाढ़ा होता है। इसका इस्तेमाल करना अंभव है। इससे आपके बाल अधिक चिपचिपे हो जाते है। अगर आप भी ऐसा कुछ सोच रहे है, तो हम आपको ऐसा उपाय बता रहे है। जिससे  इसका इस्तेमाल आप आसानी से कर सकते है।

कैस्ट्रल ऑयल आपके बालों को अधिक मात्रा में पोषक तत्व और सकारात्मक गुण देता है। जिससे आपके बाल घने और लंबे होते है। ऐसे करें इस तेल का इस्तेमाल।

अगर आपको ये गाढ़ा लग रहा है, तो आप कैस्ट्रल ऑयल और कोकोनेट ऑयल दोनों को बराबर मात्रा में लें और इसे लेकर अपने बालों की स्कैल्प में अच्छी तरह से लगाएं। कम से कम 1 घंटा लगा रहने के बाद साफ पानी शैंपू के साथ धो लें। सप्ताह में 2 बार बाल धोने 1 घंटा पहले इसे लगाएं। इससे आपको कुछ ही दिनों में असर दिखने लगेगा।   

ये भी पढ़ें:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल