1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. भारतीय ने जीता मिसेज अर्थ-2015 का खिताब

भारतीय ने जीता मिसेज अर्थ-2015 का खिताब

 Written By: IANS
 Published : Oct 21, 2015 01:35 pm IST,  Updated : Oct 21, 2015 02:20 pm IST

किंग्स्टन: भारतीय सुंदरी प्रियंका खुराना गोयल मिसेज अर्थ-2015 चुनी गई हैं। प्रियंका को 18 अक्टूबर को ग्रैंड पैलेडियम जमैका रिजॉर्ट एंड स्पा में आयोजित सौंदर्य मुकाबले में मिसेज अर्थ 2015 के खिताब से नवाजा गया।

भारतीय ने जीता मिसेज...- India TV Hindi
भारतीय ने जीता मिसेज अर्थ-2015 का खिताब

किंग्स्टन: भारतीय सुंदरी प्रियंका खुराना गोयल मिसेज अर्थ-2015 चुनी गई हैं। प्रियंका को 18 अक्टूबर को ग्रैंड पैलेडियम जमैका रिजॉर्ट एंड स्पा में आयोजित सौंदर्य मुकाबले में मिसेज अर्थ 2015 के खिताब से नवाजा गया। प्रियंका ने फरवरी में मिसेज इंडिया, क्वीन ऑफ सबस्टेंस 2015 खिताब भी जीता था।

ये भी पढ़ें- आईब्रो को घना बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

मिसेज अर्थ-2015 में 20 देशों की सुंदरियों ने प्रतिभाग किया था। सौंदर्य मुकाबले में प्रतिभागियों को व्यक्तिगत साक्षात्कार, ईवनिंग गाउन और उच्च फैशन मॉडलिंग सरीखे विविध राउंड से गुजरना पड़ा।

प्रियंका ने एक बयान में कहा, "मैं भारत की ओर से पहली मिसेज अर्थ सौंदर्य प्रतियोगिता जीतकर सातवें आसमान पर हूं। मैं शुक्रगुजार हूं कि मेरे पति अमूल्य ने हर कदम पर मेरा साथ दिया।"

उन्होंने कहा, "मेरा इरादा इस मंच का उपयोग आज की दुनिया के सामने खड़ी पर्यावरण और सामाजिक समस्याओं के बारे में सामाजिक जागरूकता लाने में करने का है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल