1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. रवीना टंडन के काले, चमकीले और घने बालों का राज़ हैं आंवला, एक्ट्रेस से जानिए कैसे करें इस्तेमाल

रवीना टंडन के काले, चमकीले और घने बालों का राज़ हैं आंवला, एक्ट्रेस से जानिए कैसे करें इस्तेमाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 18, 2020 02:37 pm IST,  Updated : Sep 18, 2020 03:02 pm IST

रवीना टंडन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह बालों की होने वाली समस्याओं को बताने के साथ-साथ इसे घने और हेल्दी बनाने के उपाय भी बताती नजर आ रही हैं।

रवीना टंडन से जानिए बालों को हेल्दी बनाने के घरेलू उपाय- India TV Hindi
रवीना टंडन से जानिए बालों को हेल्दी बनाने के घरेलू उपाय Image Source : INSTA/OFFICIALRAVEENATANDON/MALAYALAMSA

आयुर्वेद के अनुसार आंवला में औषधिय गुणों का भंडार है। जो सेहत के साथ-साथ स्किन और बालों के लिए काफी फायदेमंद है। आपने इसे खाने से होने वाले बेहतरीन फायदों के बारे में। लेकिन इसका इस्तेमाल बालों में करके आप लंबे घने बाल पा सकते हैं। इसलिए बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन से भी इसका इस्तेमाल कर रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने सोसल मीडिया में आंवला का हेयर मास्क फैंस के लिए किया है। 

रवीना टंडन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह बालों की होने वाली समस्याओं को बताने के साथ-साथ इसे घने और हेल्दी बनाने के उपाय भी बताती नजर आ रही हैं। 

सफेद बालों को एक सप्ताह में काला कर देगा भृंगराज, बस ऐसे करें इस्तेमाल

इस वीडियो में रवीना कहती हैं, 'इन लोगों लोगों से बालों को झड़ने की समस्या के बारे में काफी सुना है। इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे अधिक शैंपू का इस्तेमाल, पानी में अधिक केमिकल, तनाव या फिर किसी बात को लेकर टेंशन आदि। अगर आप अपने बालों मजबूत बनाने के साथ रेशमी बनाना चाहते हैं तो आंवला से बेहतर कुछ हो ही नहीं सकता है। इसलिए अगर आपके बाल पतले और अधिक जड़ हैं तो रोजाना आंवला खाएं भी इसके साथ ही बालों के स्कैल्प में इसे लगाएं भी।'

सौम्या टंडन के चमकदार और खूबसूरत चेहरे का राज है चावल के पाउडर का ये स्क्रब, एक्ट्रेस से जानें कैसे करें इस्तेमाल

ऐसे बनाएं आंवला का हेयर मास्क

सबसे पहले एक कप दूध पैन में डालें। इसके बाद इसमें 6 आंवला डालकर उबाल लें। जब आंवला नरम हो जाए तो बीज हटाकर इन्हें मसल लें। इसके बाद इसे अपने बालों की स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगाए। करीब 15 मिनट लगा रहने के बाग गुनगुने पानी से धो लें। इसे धोने के शैंपू की जरुरत नहीं हैं क्योंकि इसमें ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो आसानी से आपके बालों की गंदगी को साफ करके उन्हें मुलायम और हेल्दी बना सकते हैं। इसे सप्ताह में 2 बार इस्तेमाल करें। आप एक माह में देखेंगे कि आपके बाल कितने हेल्दी, धन, मुलायम और लंबे हो गए है। 

बिपाशा बसु के सुंदर घने बालों का राज है प्याज का ये अचूक नुस्खा, एक्ट्रेस से ही जानें कैसे करें इस्तेमाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल