1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Republic Day Special: गणतंत्र दिवस में तिरंगे के 3 रंगों के साथ कुछ इस अंदाज में हो तैयार

Republic Day Special: गणतंत्र दिवस में तिरंगे के 3 रंगों के साथ कुछ इस अंदाज में हो तैयार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 25, 2018 03:27 pm IST,  Updated : Jan 25, 2018 03:27 pm IST

रिपब्लिक डे के दिन हमारे अंदर देश को लिए कुछ ज्यादा ही भक्ति शुरु हो जाती है। अगर आप आउटिंग या फिर किसी इवेंट के लिए जा रही हैं तो आपका लुक भी थोड़ा कैजुअल है। इसके साथ ही अगर उसमें तिरंगे के रंग का लुक मिल जाएं तो फिर कहना ही क्या है।

myntra- India TV Hindi
myntra

नई दिल्ली: आज का समय फैशन का समय है। हर कोई फंक्शन के अनुसार पहले से ही इस पार्टी के लिए तैयार रहते है कि हमें उसमें क्या पहनना है और क्या नहीं। लड़कियों का फैशन तो सबसे अलग होता है। कल पूरे देश में धूमधाम से रिपब्लिक डे मनाया जाएगा। जिसके कारण हम ये कोशिश करते है कि इस दिन कुछ ऐसा पहने जिसमें देसी लुक आने के साथ-साथ तिंरगे के 3 रंग भी आएं।

रिपब्लिक डे के दिन हमारे अंदर देश को लिए कुछ ज्यादा ही भक्ति शुरु हो जाती है। अगर आप आउटिंग या फिर किसी इवेंट के लिए जा रही हैं तो आपका लुक भी थोड़ा कैजुअल है। इसके साथ ही अगर उसमें तिरंगे के रंग का लुक मिल जाएं तो फिर कहना ही क्या है। चलिए हम आपको हम आपको बताते है कि आप कैसे कर सकती है इसे ट्राई।

  • आप इस दिन व्हाइट कलर का सूट पहन सकती है। जिसमें आप केसरी रंग या हरे रंग का दुपट्टा डाल सकती है। इसके साथ आप बैंगल्स और बिंदी बी लगा सकती है।
  • आप चाहें तो ग्रीन कुर्ते के साथ ऑरेंज कलर का लैगिन पहनी सकती है। इसमें आपको कुछ व्हाइट पहनने की जरुरत नहीं है।
  • अगर आप किसी रिपब्लिक डे इवेंट में जा रही है और आप सोच रही है साड़ी पहनें तो इसके लिए आप व्हाइट फ्लोर में ऑरेंज कलर की साड़ी के साथ ग्रीन कलर का ब्लाउज पहन सकती है।
  • अगर आप जींस और टॉप पहनना चाहती है तो आप ब्लैक, ब्लू के साथ तीनों कलर में कोई एक कलर पहन सकती है। या फिर व्हाइट जींस के साथ कोई एक कलर का टॉप पहन सकती है।
  • अगर आप स्कर्ट पहनना चाहती हैं, तो आप प्रिटेंट ऑरेंज एथनिक स्कर्ट पहन सकती है। इसके साथ आप व्हाइट कलर का शर्ट पहन सकती है। आपका ये अलग ही लुक होगा।    

आपको ये लुक आसानी से ऑनलाइन शॉपिंग साइट जैसे की myntra,  unnatisilks, jobong जैसे कई साइट्स नमें आसानी से मिल जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल