1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. पैरों को साफ और कोमल बनाने में मदद आएगा यह तरीका

पैरों को साफ और कोमल बनाने में मदद आएगा यह तरीका

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 16, 2019 08:27 am IST,  Updated : Jan 16, 2019 08:27 am IST

पैरों को खूबसूरत और कोमल बनाने के लिए कुछ खास तरीकों की मदद ली जा सकती है। इससे पैर साफ और सुंदर बनते हैं।

soft leg- India TV Hindi
soft leg

शरीर के बाकि अंगों की तरह पैरों का खास ख्याल रखना भी जरुरी होता है। लोग चेहरे की त्वचा पर इतना ध्यान देते हैं कि पैरों की देखभाल करना भूल जाते हैं। जिसकी वजह से पैरों की त्वचा शुष्क हो जाती है। साथ ही फटी एड़ियां, सूजन जैसी कई समस्याएं होने लगती हैं। इन सभी समस्याओं से पैरों को बचाने के लिए इनकी देखभाल करना जरुरी होता है। पैरों को कोमल और साफ बनाने के लिए आपको बस 10-15 मिनट की जरुरत होती है। यह तरीके आपके पैरों को साफ और कोमल बनाते हैं। तो आइए आपको इन तरीकों के बारे में बताते हैं।

पैरों को साफ और कोमल बनाने के लिए सबसे पहले एक टब में गुनगुना पानी डालकर उसमें थोड़ी देर के लिए पैरों को सोक करें।

पानी में ही पैरों को थोड़ी देर रब करें ताकि पैर से डेड स्किन हट सके साथ ही गंदगी भी हट जाए।

इसके बाद पैरों को साबुन से साफ करें ताकि किसी भी तरह की गंदगी पैरों पर ना रह जाए। इस दौरान पैरों की अंगुलियों को भी साफ करें। पैरों की अंगुलियों में गंदगी एकत्रित हो जाती है। जिसे साफ करना जरुरी होता है। गंदगी साफ करने के बाद पैरों को साफ पानी से धो लें।

इसके बाद पैरों को टॉवल से पोछ लें।  इस दौरान पैरों की अंगुलियों को साफ करना ना भूलें। क्योंकि उन में मॉइश्चर रह जाता है। जिसकी वजह से बैक्टीरिया इकठ्ठे होने लगते हैं।

अब पैरों को कोमल बनाने के लिए मॉइश्चराइजर लगाकर मसाज करें। इससे पैर अच्छे भी लगते हैं और ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है।

Also Read:

चेहरे पर Pimple और Hair होने से महिलाओं में बढ़ जाता है Pcos का खतरा, जानें इसका लक्षण और इलाज

सिर्फ त्वचा ही नहीं बल्कि आई ब्रो के लिए भी फायदेमंद होता है नारियल तेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल