1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. सिर्फ त्वचा ही नहीं बल्कि आई ब्रो के लिए भी फायदेमंद होता है नारियल तेल

सिर्फ त्वचा ही नहीं बल्कि आई ब्रो के लिए भी फायदेमंद होता है नारियल तेल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 14, 2019 04:24 pm IST,  Updated : Jan 14, 2019 05:41 pm IST

आईब्रो को मोटी व मजबूत बनाना चाहते हैं, तो ज़रूर इस्तेमाल करें नारियल तेल

women eye brow- India TV Hindi
women eye brow

सदियों से नारियल तेल को त्वचा निखारने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। गर्मियों के सीजन में नारियल तेल का इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद माना जाता है। ये त्वचा से जुड़ी हर परेशानी को दुर करता है। क्या आप जानते हैं, न केवल त्वचा बल्कि आपकी आई ब्रो के लिए भी नारियल का तेल काफी फायेदमंद साबित होता है। अगर आप अपनी आई ब्रो के बालों को मजबूत बनाना चाहते हो तो नारियल तेल आपके लिए एक बेहतर नुस्खा साबित होगा। यहां जाने आई ब्रो को नारियल तेल से मिलने वाले फायदों के बारे में।

भौंहों को झड़ने से बचाता है- कई लोगों की भौहें कमज़ोर होने के कारण ज्यादा टूटती या झड़ती हैं। नारियल तेल के रोजाना प्रयोग से भौंहों को झड़ने से बचाया जा सकता है। इसके लिए आपको रो़जाना भौहों पर थोड़ा सा नारियल तेल लगाना होगा। 

आईब्रो को मोटी बनाता है- अगर आपकी आईब्रो के बाल धीमें हो तो नारियल तेल लगाने से आईब्रो के बाल तेजी से बढ़ेंगे और आपकी शेप भी अच्छी बनेगी। इसके लिए रात को सोते वक्त अपनी आईब्रो पर नारियल तेल लगाकर मसाज करें। नारियल तेल में एंटी एजिंग की गुण पाए जाते हैं, जिस कारण आपकी स्किन ग्लोइंग और मुलायम बनेगी। 

त्वचा को नमी प्रदान करें- कई बार सर्दियों में भौहों पर सफेद पर्त या रूखापन नज़र आने लगता है, नारियल का तेल एक तरह का प्राकृतिक मॉइश्चराइजर है।  आईब्रो पर रोज नारियल का तेल लगाने से ये त्वचा को देर तक नमी प्रदान करता है, जिससे आईब्रो प्राकृतिक रूप से खूबसूरत दिखती हैं।

आईब्रो की शेप बनाए - थ्रेडिंग करवाने के बाद अगर आपकी आईब्रो पर कट लग जाए तो उस पर नारियल तेल लगाएं। इससे आपको दर्द होना बंद हो जाएगा और साथ ही उस जगह पर जल्दी और बाल उग जाएंगे। याद रखें थ्रेडिंग बनवाने से पहले चेहरे पर कोई लोशन या क्रीम ना लगाएं। इससे थ्रेडिंग करवाते समय दर्द कम होगा और आप फ्रेश फील करेंगी। 

यहां देखें कुछ अन्य खबरें-

कैल्शियम के कण दे सकते हैं दिल के रोग का संकेत

शोधकर्ताओं ने पीठ-दर्द की किस्मों का पता लगाया

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल