1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. महिलाओं की तुलना में पुरुष दर्द के प्रति ज्यादा संवेदनशील : शोध

महिलाओं की तुलना में पुरुष दर्द के प्रति ज्यादा संवेदनशील : शोध

 Published : Jan 14, 2019 08:38 am IST,  Updated : Jan 14, 2019 08:38 am IST

पुरुषों की तुलना में महिलाएं सहन किए गए ज्यादा दर्द को जल्दी भूल जाती हैं। चूहे व मानव पर किए गए एक शोध में इसकी पुष्टि हुई है।

lifestyle news- India TV Hindi
lifestyle news

टोरंटो: पुरुषों की तुलना में महिलाएं सहन किए गए ज्यादा दर्द को जल्दी भूल जाती हैं। चूहे व मानव पर किए गए एक शोध में इसकी पुष्टि हुई है। कनाडा की टोरंटो मिसिसॉगा विश्वविद्यालय (यूटीएम) के शोधकर्ताओं के शोध में पता चला है कि महिला व पुरुष पूर्व के कष्टदायी अनुभवों को अलग-अलग तरीके से याद रखते हैं।

पुरुष पूर्व के कष्टदायी अनुभवों स्पष्ट तौर पर याद रखते हैं, जबकि महिलाएं दर्द के प्रति बेपरवाह रवैया अपनाती हैं। इसी तरह के परिणाम नर व मादा चूहों में देखने को मिले। पुरुष जब दर्द का अनुभव दोबारा करने पर अतिसंवेदनशील रवैया दिखाते हैं, लेकिन महिलाएं अपने दर्द के पूर्व अनुभव से तनाव नहीं लेती हैं।

यूटीएम के सहायक प्रोफेसर लोरेन मार्टिन ने कहा, "अगर दर्द की याद, दर्द के लिए प्रेरक का कार्य करती है और हम समझते हैं कि दर्द को कैसे याद रखा जाए तो यादाश्त पर क्रियाविधि का इस्तेमाल करके हम कुछ पीड़ितों की मदद करने में समर्थ हो सकते हैं।"

इनपुट- आईएनएस

इसे भी पढ़ें-

सर्दियों में सूर्य की रोशनी ना लेने से हो सकता है सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर, जानें एक्सपर्ट से कारण और इलाज

ठंड के मौसम में इन चीजों से बनाएं दूरी तो रहेंगे हमेशा हेल्दी

गहरी नींद में कमी आने से हो सकता है अल्जाइमर रोग का खतरा: स्टडी

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल