1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. एक चुटकी नमक से पाएं बेहतरीन निखार

एक चुटकी नमक से पाएं बेहतरीन निखार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 07, 2016 07:23 pm IST,  Updated : Sep 07, 2016 07:23 pm IST

नमक में ऐसे गुण पाए जाते है जो स्किन को एक्सफोलिट करता है और उसके रक्त परिसंचरण को बेहतर बनाता है। लेकिन इन्हें कराना महंगा हो सकता है। लेकिन आप इसे घर पर ही बना सकते है। सबसे पहले इसके लिए एक एयर टाइट साफ जार ले लें। इसके बाद आप नीचे दिए स्क्रब में.

honey
honey

सेंधा नमक और शहद
आप इस स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते है। इसके यूज करने से आपको सन टैनिंग और डेड स्किन से निजात मिल जाएगा। इसके लिए थोड़ा सा एक चम्मच में शहद लें और इसमें नमक मिलाएं। इसके बाद इसें अच्छी तरह मिलाकर अपने चेहरे में लगाएं। 10 मिनट लगा रहने के बाद साफ पानी से धो लें।

एप्‍सम सॉल्‍ट एंड लेमन स्‍क्रब
यह एक बहतरीन सॉल्ट स्‍क्रब है, जो मिनटों में तैयार किया जा सकता है। इसके लिए कुछ बूंद नींबू का रस एप्‍सम सॉल्‍ट में डालें और चेहरे को हल्के से स्‍क्रब करें। इससे मुंहासे, मृत त्वचा, ब्‍लैक हेड व वाइट हेड को दूर करने में मदद मिलती है। अगर आपको लगता है कि आपकी नाक के पास ज्‍यादा ब्‍लैकहेड्स हैं, तो वहां पर हल्‍के-हल्‍के इससे मसाज कीजिए। आप इस सॉल्‍ट स्‍क्रब को सप्ताह में कम से कम दो बार करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल