Thursday, March 05, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. संजय दत्त की पत्नी मान्यता साड़ी में दिखीं इतनी खूबसूरत कि बेटी त्रिशला ने कर दिया ये कमेंट

संजय दत्त की पत्नी मान्यता साड़ी में दिखीं इतनी खूबसूरत कि बेटी त्रिशला ने कर दिया ये कमेंट

Written by: India TV Lifestyle Desk Published : Sep 03, 2019 04:01 pm IST, Updated : Sep 03, 2019 05:12 pm IST

मान्यता दत्त गणेश चतुर्थी के खास मौके वह स्काई ब्लू कलर की साड़ी पहने हुए नजर आईं। जिसमें बेटी त्रिशाला ने किया ये कमेंट।

 Maanayata Dutt - India TV Hindi
 Maanayata Dutt

गणेश चतुर्थी के खास मौके पर पूरा बॉलीवुड जगत गणपति के रंग में रंग चुका है। विवेक ओवेरॉय, अर्पिता खान के अलावा संजय दत्त भी अपने घर पर गणपति बप्पा को लेकर आए है और उनकी पत्नी मान्यता सहित पूरा परिवार उनकी सेवा में लग गया है। इसी बीच मान्यता ने एक तस्वीर शेयर की। जिसमें संजय दत्त की बड़ी बेटी त्रिशला ने कमेंट किया है।

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त अपने फैशन सेंस के कारण हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं। वहीं गणेश चतुर्थी के खास मौके वह स्काई ब्लू कलर की साड़ी पहने हुए नजर आईं। जिसमें गोल्डन प्रिंट के साथ पिंक बॉर्डर था। इस लुक के साथ मान्यता पिंक कलर का ब्लाउज के साथ गोल्डन ज्वैलरी पहने हुए नजर आईं।

इस लुक में मान्यता काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए मानय्ता ने कैप्शन दिया, 'भगवान गणेश का आशीर्वाद आप पर और आपके परिवार पर हमेशा बना रहे। भगवान करे आपकी जिंदगी प्यार, शांति और खुशियों से भरी रहे।'

गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन में नीता अंबानी बेटी ईशा अंबानी और राधिका मर्चेंट के साथ दिखी खूबसूरत

यह तस्वीर सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है। इतना ही नहीं मान्यता की इस तस्वीर में बेटी त्रिशला ने भी कमेंट किया है। उन्होंने 2-3 हार्ट के इमोजी बनाकर अपना प्यार दर्शाया है।

 Maanayata Dutt
 Maanayata Dutt

आपको बता दें कि मान्यता से संजय दत्त ने साल 2008 में शादी की थी। जिनसे अब बच्चे शाहरान और इकरा है।

पति राजकुंद्रा और बेटे विवान के साथ बेहद खूबसूरत लुक में नजर आईं शिल्पा शेट्टी, देखें तस्वीरें

वहीं संजय दत्त के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह 'प्रस्थानम' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में मनीषा कोईराला भी नजर आने वाली हैं।

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement