1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. चाहिए ग्लोइंग स्किन और शाइनी हेयर, तो फॉलो करें शहनाज़ हुसैन के ये टिप्स

चाहिए ग्लोइंग स्किन और शाइनी हेयर, तो फॉलो करें शहनाज़ हुसैन के ये टिप्स

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 12, 2017 10:32 am IST,  Updated : Jun 12, 2017 10:33 am IST

सौन्दर्य विशेषज्ञ और हर्बल क्वीन शहनाज हुसैन का कहना है कि ऐलोवेरा का एंटी-ऑक्सीडेंट और मॉश्चराइजर गुण बाल और त्वचा दोनों को सेहतमंद बनाने में काम करता है।

deepika padukone
deepika padukone

पाएं ग्लोइंग स्किन
इस फेस मास्क को बनाने के लिए एक चम्मच जई या मुल्तानी मिट्टी, एक चम्मच संतरे के छाल का पाउडर, एक चम्मच ऐलोवेरा का जेल सबको अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट बना लें। इस मास्क को फेस पर 30 मिनट तक लगाकर रखने के बाद साफ पानी से धो लें। इससे आपको ग्लोइंग स्किन मिलेगी।

अगर बाल हो रुखे
अगर आपके बाल रुखे है, तो एलोवेरा काफी मदद कर सकता है आपकी। इसका हेयर मास्क लगाने से आपके ड्राई हेयर में जान आ जाएगी। इस मास्क के लिए एक अंडा, एक चम्मच कैस्टर ऑयल, नींबू का रस, एक चम्मच ऐलो वेरा जेल मिला लें। इसे अपने बालों में अच्छी तरह से लगाएं फिर इसको बालों में आधे घंटे तक लगाकर रखने के बाद साफ पानी से बाल को धो लें।।

शाइनिंग बालों के लिए
अगर आपको अपने बाल हेल्दी और शाइनिंग चाहिए, तो इसके लिए ऐलोवेरा जेल का यूज करें। इसके लिए एलोवेरा के जेल को बालों में 20 मिनट तक लगाकर रखने के बाद धो लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल