1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. शिल्पा शेट्टी वन-शोल्डर गाउन में नजर आईं ग्लैमरस, फैंस ने कहा-मार डाला

शिल्पा शेट्टी वन-शोल्डर गाउन में नजर आईं ग्लैमरस, फैंस ने कहा-मार डाला

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 20, 2021 10:40 am IST,  Updated : Feb 20, 2021 10:40 am IST

बॉलीवुड में सबसे फिट अभिनेत्रियों में जानी जाने वाली शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी तस्वीरों और वीडियों से फैंस को हमेशा चौका देती हैं।

शिल्पा शेट्टी वन-शोल्डर गाउन में नजर आईं ग्लैमरस, फैंस ने कहा-मार डाला- India TV Hindi
शिल्पा शेट्टी वन-शोल्डर गाउन में नजर आईं ग्लैमरस, फैंस ने कहा-मार डाला Image Source : INSTAGRAM/THESHILPASHETTY

बॉलीवुड में सबसे फिट अभिनेत्रियों में जानी जाने वाली शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी तस्वीरों और वीडियों से फैंस को हमेशा चौका देती हैं। हाल में ही शिल्पा ने येलौ कलर का गाउन पहनकर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। 

शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की। उनके लुक की बात करें तो उन्होंने नीतू अरोड़ा के फैशन ब्रांड से मस्टर्ड कलर का बोल्ड शोल्डर गाउन पहना। जिसमें क्रिस्टल का भी इस्तेमाल किया गया है। 

धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित सीक्वेंस साड़ी में दिखीं खूबसूरत, देखें Stunning PICS

शिल्पा ने इस लुक के साथ मिनिमल मेकअप, मैट लिपस्टिक के साथ बालों को ओपन किया हुआ था। वहीं ज्वैलरी के ग्रीन कलर के ईयररिंग्स के साथ ब्रेसलेट और रिंग पहनी हुई थी।

 

शिल्पा का यह लुक फैंस के साथ-साथ सेलेब्स को काफी पसंद आ रहा हैं। एक्ट्रेस बीनू काक ने कमेंट करते हुए लिखा..मार डाला

यैलो कलर की शिफॉन साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं मीरा राजपूत, थम गई हर किसी की निगाह

हाल में ही शिल्पा शेट्टी कुंद्रा की बेटी समिशा का पहला जन्मदिन 15 फरवरी को था। इस मौके पर शिल्पा ने खूबसूरत वीडियो शेयर किया था। जिसके साथ उन्होंने लिखा, 'आपके मुंह से मम्मा सुनकर बहुत अच्छा लगता है, आप आज 1 साल की हो गई हैं, और यह मेरे लिए सबसे बड़ा गिफ्ट है। आपके चेहरे पर यह प्यारी सी मुस्कान। आपके पहले दांत से लेकर पहले शब्द तक। आपकी पहली मुस्कान से लेकर आपके पहले पहल रेंगना तक ..।'

शिल्पा शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात करे तो इन दिनों वह रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 4' में बतौर जज के रूप में नजर आ रही हैं। इसके अलावा फिल्म निर्माता प्रियदर्शन की फिल्म 'हंगामा 2' में नजर आने वाली हैं। जिसमें शिल्पा के अलावा परेश रावल, मिजान जाफरी और प्रणिता सुभाष  नजर आने वाले हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल