1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. कॉफी के इस फेसपैक में छिपा है ग्लोइंग स्किन का राज़, जानें इसे बनाने और लगाने का सही तरीका

कॉफी के इस फेसपैक में छिपा है ग्लोइंग स्किन का राज़, जानें इसे बनाने और लगाने का सही तरीका

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 20, 2021 07:41 am IST,  Updated : Nov 23, 2021 07:08 am IST

अगर आप नैचुरल तरीके से खूबसूरत चेहरे के साथ स्किन संबंधी हर समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो कॉफी से बना ये फेसपैक आपके लिए परफेक्ट है।

crystal clear glowing skin with coffee - India TV Hindi
crystal clear glowing skin with coffee  Image Source : FREEPIK.COM

बेदाग और निखरी त्वचा भला किसकी चाहत नहीं होती। लेकिन बिना मेहनत किए आपको खूबसूरत बेदाग स्किन मिलना काफी मुश्किल है। खूबसूरत और बेदाग स्किन के लिए न सिर्फ हेल्दी लाइफस्टाइल और हेल्दी खानपान की जरूरत है बल्कि स्किन की सही देखभाल भी बहुत ही जरूरी है। हालांकि मार्केट में कई तरह के प्रोडक्ट्स मिल जाते हैं जो स्किन को चमकदार बनाने के साथ-साथ दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाते हैं लेकिन इनके अंदर के कैमिकल आगे जाकर नुकसानदेय होते हैं।

अगर आप नैचुरल तरीके से खूबसूरत चेहरे के साथ स्किन संबंधी हर समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो कॉफी से बना ये फेसपैक आपके लिए परफेक्ट है। जानिए इसे घर में कैसे बनाकर आप खूबसूरत चेहरा पा सकते हैं।  

चेहरे पर निखार लाने के लिए एलोवेरा में मिलाएं ये खास चीज, दाग-धब्बों से भी मिलेगा छुटकारा

फेसपैक बनाने के लिए सामग्री

  1. एक टीस्पून कॉफी
  2. एक टीस्पून चावल का आटा
  3. थोड़ा सा कच्चा दूध

crystal clear glowing skin with coffee
Image Source : FREEPIK.COMcrystal clear glowing skin with coffee 

चेहरे पर ऐसे लगाएं

एक बाउल में सभी चीजों को लेकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को ब्रश की मदद से चेहरे पर लगा लें। 2-3 मिनट हल्के हाथों से मसाज करते हुए करीब 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद साफ पानी से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए सप्ताह में एक बार जरूर इस्तेमाल करें। 

डार्क सर्कल से मिलेगी हमेशा के लिए छुट्टी, रुजुता दिवेकर से जानिए 5 सिंपल टिप्स

ये फेसपैक कैसे करेगा काम

कॉफी

कॉफी स्किन में ब्लड के सर्कुलेशन में मदद करती है और सेल्स की री-ग्रोथ में भी सहायक है। कॉफी बेहतरीन एक्सफोलिएटर भी है जो डेड स्किन को निकालने में मदद करती है। इसके साथ ही यह फाइन्स लाइन्स, झुर्रियां, ब्लैकहैड्स, पिंपल आदि से भी छुटकारा दिलाती है। 

चावल का आटा
इसमें ऑलेंटॉइन और फेरुलिक एसिड पाए जाते हैं जो सूरज की किरणों से रक्षा रखने में मदद करते हैं। चावल का आटा चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बों, झुर्रियों, कील-मुहांसे से छुटकारा मिलने के साथ-साथ बेहतरीन निखार मिलता है। 

कच्चा दूध
इसमें  लैक्‍टिक एसिड पाया जाता है जो स्किन को रिपेयर करने में मदद करता है। वहीं एक्सफोलिएट पाए जाने के कारण यह डेड स्किन को सही करने के साथ त्वचा को चमकदार बनाता है। 

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं और इसे किसी पेशेवर की सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। इसे इस्तेमाल करने से पहले किसी एक्सपर्ट से जरूर सलाह लें। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल