1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. लॉकडाउन में पार्लर नहीं जा पा रहे हैं तो एलोवेरा के जेल से यूं पाएं चेहरे पर निखार, पढ़िए और भी टिप्स

लॉकडाउन में पार्लर नहीं जा पा रहे हैं तो एलोवेरा के जेल से यूं पाएं चेहरे पर निखार, पढ़िए और भी टिप्स

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 22, 2020 11:40 pm IST,  Updated : Apr 23, 2020 05:48 pm IST

बिना केमिकल का इस्तेमाल किए घरेलू नुस्खों के जरिए आप घर ही पार्लर वाला निखार पा सकती हैं।

Skin Care Tips- India TV Hindi
घरेलू नुस्खों से घर पर ही पाएं पार्लर जैसा निखार

कोरोना वायरस के खिलाफ पूरी दुनिया जंग लड़ रही है। इसे फैलने से रोकने के लिए देश में 3 मई तक लॉकडाउन लागू किया गया है, जिसके चलते राशन की दुकान और मेडिकल स्टोर को छोड़कर बाकी सब कुछ बंद है। ऐसे में उन महिलाओं को काफी परेशानी हो रही है, जो हर महीने खुद को संवारने के लिए पार्लर जाती थीं, लेकिन अब उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप घर पर भी पार्लर वाला निखार ला सकती हैं और अच्छी बात ये है कि बिना केमिकल का इस्तेमाल करे आप निखरी त्वचा पा सकती हैं। इसके लिए आप इन टिप्स को आजमा सकती हैं।

एलोवेरा

एलोवेरा बालों और स्किन दोनों की खूबसूरती निखारने का बेहतरीन तरीका है। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट चेहरे से धूल-मिट्टी और डेड स्किन हटाता है। दाग-धब्बों को मिटाने के लिए रोजाना एलोवेरा लगा सकते हैं। अगर बालों में डैंड्रफ या झड़ने की समस्या है तो एलोवेरा का जेल लगाना लाभकारी होगा।

खीरा

खीरा ना सिर्फ स्किन को ग्लो करता है, बल्कि आंखों को भी ठंडक पहुंचाता है। गर्मियों में ये आसानी से उपलब्ध भी रहता है। इसके रस को निकालकर चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं। काले घेरों को कम करता है। साथ ही रंगत भी निखारता है।

टमाटर

टमाटर का रस चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अगर धूप के कारण स्किन टैनिंग हो गई है तो टमाटर का रस लगाएं। एक्ने या मुहांसों के लिए भी फायदेमंद है। ये चेहरे के खुले पोर्स को बंद कर देता है, जिससे डेड स्किन की समस्या भी खत्म हो जाती है।

पपीता

गर्मियों में पपीता भी आसानी से मिल जाता है। इसके गूदे को चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बे दूर होते हैं। साथ ही निखार भी आता है।

गाजर

गाजर का रस मुहांसों को ठीक करने में फायदेमंद होता है। साथ ही चेहरे की रंगत में भी निखार लाता है। इसमें टमाटर का रस मिलाकर लगाने से भी फायदा होता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल