1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. रात को सोने से पहले लगाएं ये पांच चीजें, हमेशा रहेगा खिला खिला चेहरा

रात को सोने से पहले लगाएं ये पांच चीजें, हमेशा रहेगा खिला खिला चेहरा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 22, 2020 08:44 pm IST,  Updated : Aug 22, 2020 08:44 pm IST

घर में मौजूद इन चीजों में आप अपने अनुसार कुछ भी रात को सोने से पहले चेहरे पर लगा लें। कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आ जाएगा।

स्किन केयर टिप्स- India TV Hindi
स्किन केयर टिप्स Image Source : INSTAGRAM/MALAYALAMSAMAYAM

आजकल के खराब लाइफस्टाइल और अधिक बिजी रहने के कारण हम अपनी सेहत का जरा सा भी ख्याल नहीं रख पाते हैं। स्किन का ख्याल रखना तो बहुत दूर की बात हैं। जिसके कारण कम उम्र में ही हमारी स्किन बेजान सी नजर आने लगती हैं। इसके साथ ही झुर्रियां, झाईयां, पिंपल जैसी स्किन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिससे निजात पाने की तरह के केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। जिससे स्किन और भी ज्यादा खराब हो जाती हैं। ऐसे में आप चाहे घर में मौजूद कुछ चीजों का इस्तेमाल करके बेदाग निखरी त्वचा पा सकते हैं। 

घर में मौजूद इन चीजों में आप अपने अनुसार कुछ भी रात को सोने से पहले चेहरे पर लगा लें। कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आ जाएगा। 

बादाम का तेल

बादाम के तेल में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, ई के साथ-साथ फैटी एसिड्स पाए जाते हैं। जो आपकी स्किन को हल्दी रखने के साथ-साथ सॉफ्ट रखने में मदद करता है। इसे लगाने के लिए रात को सोने से पहले साफ चेहरे में कुछ बूंदे तेल की डालकर हल्के हाथों से मसाज करें और इसे ऐसे ही छोड़ दें। 

अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए अपनाएं घरेलू उपाय, कुछ ही दिनों में दिखेगा रिजल्ट

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आपको स्किन संबंधी हर समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं। इसके साथ ही आपकी स्किन मुलायम रहने के साथ-साथ ग्लो भी करेगी। रात को सोने से पहले इसे चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। इसके बाद दूसरे दिन साफ पानी से धो लें। 

बढ़ती उम्र में भी दिखना चाहती हैं जवां तो एंटी एजिंग के लिए अपनाएं ये कोरियन सीक्रेट

गुलाब जल

अगर आपके पास कुछ भी नहीं है तो गुलाब जल का इस्तेमाल कर लें। यह टोनर का भी काम करता है। इसके साथ ही स्किन को मॉश्चराइज करने में भी मदद करता है। इसे भी रात को सोने से पहले कॉटन की मदद से चेहरे पर लगा लें। 

मलाई

दूध में निकलने वाली मलाई भी स्किन को सॉफ्ट रखने में मदद कर सकती हैं। इसे रात को सोने से पहले चेहरे पर अच्छी तरह से लगाए। जब यह नैचुरल तरीके से सुख जाए तो चेहरे को साफ पानी से धो लें। अगर आपको दूध संबंधी चीजों से एलर्जी से तो इसे लगाने से बचें। 

रात को सोने से पहले चेहरे पर यूं लगाए एलोवेरा और गुलाब जल, पाएं खिला खिला चेहरा

विटामिन ई

विटामिन ई स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसका इस्तेमाल करके आप अपनी स्किन को ठीक ढंग से हाइड्रेट करने के साथ ही कई समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। मार्केट में आपको आसानी से विटामिन ई के कैप्सूल मिल जाएंगे। बस रात को सोने से पहले एक कैप्लूस के ऑयल को निकाल कर चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज कर लें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल