1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Skincare Routine: ग्लोइग स्किन के लिए ऐसे करें हल्दी और दूध का इस्तेमाल, पाएं बेदाग निखरा हुआ चेहरा

Skincare Routine: ग्लोइग स्किन के लिए ऐसे करें हल्दी और दूध का इस्तेमाल, पाएं बेदाग निखरा हुआ चेहरा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 25, 2021 07:48 am IST,  Updated : Jun 25, 2021 02:27 pm IST

चेहरे की साफ-सफाई के साथ-साथ उसकी जरुरतों का पूरा करना बहुत ही जरूरी हैं। सुबह-सुबह खिली-खिली और तरोताजा स्किन के लिए इस रूटीन को फॉलो करे।

Skincare Routine: ग्लोइंग स्किन के लिए ऐसे करें हल्दी और दूध का इस्तेमाल, जल्द ही मिलेगा जवां चेहरा- India TV Hindi
Skincare Routine: ग्लोइंग स्किन के लिए ऐसे करें हल्दी और दूध का इस्तेमाल, जल्द ही मिलेगा जवां चेहरा Image Source : FREEPIK.COM

आज के समय में खराब लाइफ स्टाइल और खानपान के कारण अधिकतर लोगों को सेहत संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सेहत के साथ-साथ स्किन भी बेजान और रूखी से हो जाती हैं। गर्मियों के मौसम में ज्यादा स्किन संबंधी समस्या का सामना करना पड़ता है। दरअसल हमारी स्किन बहुत ही ज्यादा सेसंटिव होती है जिसके कारण इसका खास ख्याल रखना जरूरी होता है। ऐसे में जरूरी हैं कि आप अपनी स्किन का अच्छे ढंग से ख्याल रखें। 

चेहरे की साफ-सफाई के साथ-साथ उसकी जरुरतों का पूरा करना बहुत ही जरूरी हैं। सुबह-सुबह खिली-खिली और तरोताजा स्किन के लिए इस रूटीन को फॉलो करे। 

 
जवां स्किन के लिए चेहरे पर लगाएं तुलसी से बना ये एंटी एजिंग फेसपैक, पाएं बेहतरीन निखार

पहला स्टेप

सबसे पहले कच्चे दूध से चेहरे को अच्छे से साफ करे। कच्चे दूध में लैक्टिक एसिड होता है। दूध में मौजूद यह तत्व आपकी त्वचा पर मौजूद डेड स्‍किन को एक्सफोलिएट करने में मदद करता है। चेहरे पर इसके इस्तेमाल से स्किन मॉइस्चराइज होती है। इसे लगाने से ग्लो बढ़ता है। दाग-धब्बे, सनबर्न और टैनिंग दूर होती है। साथ ही एक्ने और पिंपल्स से भी निजात मिलती है।

Multani Mitti: गर्मियों में होने वाली स्किन संबंधी समस्याओं से निजात दिलाएगा मुल्तानी मिट्टी का लेप

दूसरी स्टेप
हल्दी और दूध का पेस्ट बनाकर चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें। करीब 10-15 मिनट लगा रहने के बाद  साफ कर लें। हल्दी सेहत के साथ-साथ स्किन के लिए काफी फायदेमंद है। हल्दी में ऐंटिसेप्किट और एंटी-बैक्टीरियल खूबियां होती हैं। जो स्किन को डार्क सर्कल, एक्ने, झुर्रियां सहति की समस्याओं से निजात दिलाते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल