1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सोनम कपूर लेटेस्ट फोटोशूट में बरपा रही हैं कहर, गोल्डन गाउन में लग रही है काफी हॉट

सोनम कपूर लेटेस्ट फोटोशूट में बरपा रही हैं कहर, गोल्डन गाउन में लग रही है काफी हॉट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 16, 2021 10:41 am IST,  Updated : Jan 16, 2021 12:54 pm IST

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर अपने फैशनसेंस के कारण जानी जाती हैं। इंडस्ट्री में वो एक ऐसी अभिनेत्री मानी जाती हैं जो अपने लुक को लेकर हमेशा एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। देखें उनका लेटेस्ट लुक।

सोनम कपूर लेटेस्ट फोटोशूट में बरपा रही हैं कहर, गोल्डन गाउन में लग रही है काफी हॉट	- India TV Hindi
सोनम कपूर लेटेस्ट फोटोशूट में बरपा रही हैं कहर, गोल्डन गाउन में लग रही है काफी हॉट Image Source : INSTAGRAM/SONAMKAPOOR

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर अपने फैशनसेंस के कारण जानी जाती हैं। इंडस्ट्री में वो एक ऐसी अभिनेत्री मानी जाती हैं जो अपने लुक को लेकर हमेशा एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। हाल ही में सोनम कपूर ने अपने लुक की तस्वीरें सोशल मीडियामें शेयर की। उनका एलीजेंट लुक देखकर फैंस उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

'द जोया फैक्टर' एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने लेटेस्ट में काफी स्टनिंग नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस स्टीफन रोनॉल्ड पेरिस के कलेक्शन से खूबसूरत ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं। सोनम के लुक की बात करें तो गोल्डन कलर का गाउन पहने हुए नजर आईं। जिसमें डीप नेक के साथ फुल स्लीव्स थी। इसके साथ ही ब्लैक कलर की बेल्ट पहनी। इसके साथ ही गले में हैवी गोल्डन एब्राइड्री लगी हुई थी। 

सोनम ने इस लुक के साथ मिनिमल मेकअप, रेड लिपस्टिक के साथ स्मोकी आई मेकअप के साथ गालों में हाईलाइट किया हुआ था। इसके साथ ही वीरे दी वेडिंग एक्ट्रेस ने हेयरस्टाइल में लूज बन बनाया हुआ था। 

सपना चौधरी ग्रे कलर के सूट में नजर आईं बेहद खूबसूरत, फैंस कर रहे हैं जमकर तारीफ

सोनम कपूर ने इस लुक के साथ खूबसूरत गोल्डन कलर की ईयररिंग्स और रिंग पहनी। एक्ट्रेस को स्टाइल मोहित राय ने दी। AK VS AK एक्ट्रेस इस लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी कमेंट करते नजर आए। 

सोनम कपूर अहूजा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह 'ब्लाइंड' फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के लिए वह काफी मेहनत कर रही हैं। एक्ट्रेस इस फिल्म में एक अंधी लड़की का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। 

क्या आपको पता है अपना 'स्किन टाइप', जानिए इस आसान तरीके से तुंरत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल