नई दिल्ली: अवार्ड फंक्शन यानी की सेलीब्रिटी का स्टाइलिश लुक जिसे देखने के लइए हर कोई बेकरार रहता है। हाल में ही जियो फिल्मफेयर अवार्ड 2018 हुआ। जिसमें जानी-मानी हस्तियां अपने स्टाइलिश लुक के कारण चर्चा में है। ऐसे में सोनम कपूर की बात न हो ऐसा हो ही नहीं सकता है।
Related Stories
Sonam Kapoor हमेशा से ही फैशन का एक आइकन मानी जाती है। कई लोग उन्हें फॉलो करने की कोशिश भी करते है, लेकिन इस बार सोनम कपूर कुछ ऐसा आउटफिट्स पहनकर आ गई कि उनके फैंस अच्छे खासे नाराज नजर आ रहे है और उन्हें खरी खोटी सुनाने में पीछे नहीं हट रहे है।
अवार्ड शो के रेड कारपेट में सोनम कपूर ने ब्लैक कर का कैप्री और ओवर कोट पहना था। जिसमें हाई हील्स की सैंडल पहने हुए है। इस ब्लैक ड्रेस में सोनम के क्लीवेज साफ नजर आ रहे है।

इस ड्रेस के कारण फैंस काफी नाराज है। एक पैंस ने लिखा कि आप तो फैशन आइकन है। वैसे ये ड्रेस अच्छी है लेकिन अवार्ड फंक्शन में आपको साड़ी या और कुछ पहनना चाहिए।
दूसरे फैंस ने लिखा कि आप तो सभी के लिए फैशन आइकन है। यह क्या पहनकर आ गई है। कोई अच्छा डिजायनर हायर कर लीजिए।
इन दिनों सोनम पैडमैन के प्रचार पर लगी हुई है। वहीं दूसरी ओर जल्दी ही सोनम की फिल्म वीरे द वेडिंग आने वाली है। जिसमें उनके साथ करीना कपूर और स्वरा भास्कर है।