नई दिल्ली: सोनम कपूर और आनंद अहूजा की शादी मंगलवार को पंजाबी रीति रिवाज से होने के बाद देर रात मुंबई के लीला होटल में रिसेप्शन पार्टी आयोजिक की गई। जिसमें सोनम और आंनद बाहों में बाहें डाले नजर आएं। इस मौके में सोनम कपूर बहुत ही खूबूसरत दिख रही थीं।
Related Stories
इस रिसेप्शन पार्टी में बॉलीबुड हस्तियों के साथ-साथ राजनितिक हस्तियां भी शामिल हुई। इस मौके में कंगना रनौत, रेखा, करण जौहर, ऐश्वर्या-अभिषेक बच्चन, शाहरुख खान और गौरी खान, मीरा-शाहिद कपूर सहित कई बड़े स्टार्स मौजूद रहें।
जहां सोनम कपूर ग्रे और सफेद रंग का लहंगा पहना है, वहीं आनंद ने काले रंग की शेरवानी पहनी हुई थी।
धमाकेदार अंदाज में शुरू हो गई सोनम आनंद की रिसेप्शन पार्टी में ब्लैक एंड व्हाइट थीम के साथ वेस्टर्न और ट्रेडीशनल ड्रेस पहनकर पहुंचे थे।
शादी की शुरुआत मेहंदी सेरेमनी से हुई जिसमें सोनम कपूर के लहंगे ने काफी तारीफें बटोरी। वह उसमें खूबूसूरत दिख रही थीं।
सोनम कपूर ने खुद के संगीत फंक्शन में white and golden रंग का लहंगा पहना था। इस लहंगे ने इवेंट में सबका ध्यान खींचा। संगीत सेरेमनी के बाद सोनम ने अपनी शादी में फेरे लेते वक्त डिजाइनर Anuradha vakil का लहंगा पहना था, जिसमें ढेर सारा गोल्डन वर्क किया हुआ था।
शादी के रिसेप्शन में सोनम कपूर ने वाइट एंड ग्रे कलर का लंबे स्लीव्स वाला Chevron striped lehenga लहंगा पहना हुआ है। जिसे अनामिक खन्ना ने डिजायन किया था।
सोनम इस ड्रेस में बहुत ही बेहतरीन लग रही थीं। इसके साथ उन्होंने लाइट मेकप के साथ स्मोकी आइज और डार्क लिपस्टिक लगाई हुई थी। साथ ही बालों को स्ट्रेट किया हुआ था। इसके साथ ही ज्वैलरी में लेयर्ड नेकलेस पहना हुआ था।
वहीं सोनम कपूर के पति और बिजनेसमैन आनंनद अहूजा ब्लैक कलर की शेरवानी के साथ Nike के स्पोर्ट शूज पहने हुए थे। जो कि कुछ हटकर था।
वीडियों में देखें सोनम के रिसेप्शन में और कौन-कौन था शामिल: