1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. शादी के बाद सोनम कपूर पति आनंद आहूजा के साथ कुछ इस अवतार में दिखी

शादी के बाद सोनम कपूर पति आनंद आहूजा के साथ कुछ इस अवतार में दिखी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 08, 2018 05:08 pm IST,  Updated : May 08, 2018 05:08 pm IST

शादी के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के साथ कुछ इस अवतार में नजर आईं।

sonam kapoor- India TV Hindi
sonam kapoor

नई दिल्ली: शादी के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के साथ कुछ इस अवतार में नजर आईं। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर आज अपने लंबे समय से रहे ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ परिणय सूत्र में बंध गई है। सोनम की शादी से जुड़ी कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं एक फोटो में सोनम मांग में सिंदूर लगाए आनंद के साथ पोज देते नजर आ रही हैं।

शादी के बाद सोनम की कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एक फोटो में सोनम अपने पति आनंद आहूजा के साथ केक काटते हुए नजर आ रही ङैं तो वहीं रविवार के दिन सोनम की मेहंदी की तस्वीर सामने आई थी और सोमवार को सोनम की संगीत थी जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज शामिल थे। इस सारे फंक्शन में सोनम की ड्रेस ने काफी तारीफे बटोरी।

sonam kapoor
Image Source : PTIsonam kapoor

​बॉलीवुड की स्टाइल क्वीन सोनम कपूर हमेशा से ही अपने ड्रेसिंग सेंस और स्टाइल को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। अब जब बात उनके वोडिंग फंक्शन्स के ड्रेस की हो तो वह खास होनी ही थी। अपने संगीत पर सोनम कपूर ने बहुत शानदार लहंगा पहना। सोनम के इस लहंगे की तस्वीरें तो आपने अब तक देख ली होंगी, पर क्या आप जानते इस लहंगे को तैयार करने में 18 महीने लगे।

sonam kapoor and anand ahuja
Image Source : PTIsonam kapoor and anand ahuja

संगीत सेरेमनी पर सोनम द्वारा पहने गये ऑफ व्हाइट और गोल्डन कॉम्बिनेशन के लहंगे को उनके फेवरेट डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला ने डिजाइन किया है। डिजाइनर्स ने वोग मैगजीन से बातचीत के दौरान लहंगे से जुड़ी डिटेल्स शेयर की हैं।

sonam kapooor and anand ahuja
Image Source : PTIsonam kapooor and anand ahuja

डिजाइनर्स ने बताया, यह लहंगा बेहद प्यार और मेहनत से बना है। सोनम हमारी फेवरेट हैं ऐसे में उनकी शादी के लिए तो एक खास पीस बनाना बनता ही था। ताकी वह ड्रेस उस खास मौके को और खास बना सके।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल