1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Cannes 2018: मनीष मल्होत्रा पहली बार करेंगे 'कान्स फिल्‍म फेस्टिवल' में शिरकत

Cannes 2018: मनीष मल्होत्रा पहली बार करेंगे 'कान्स फिल्‍म फेस्टिवल' में शिरकत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 07, 2018 01:48 pm IST,  Updated : May 07, 2018 01:48 pm IST

सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा कान्स फिल्मोत्सव में पहली बार कदम रखने के लिए तैयार हैं, जहां वह अंतर्राष्ट्रीय मॉडल बेला हदीद को एक्सक्लूसिव एक्सेसरी भेंट करने जा रहे हैं। प्रीमियम आइसक्रीम ब्रांड ने शनिवार को पुष्टि की है कि मल्होत्रा इस सीजन में कान्स फिल्मोत्सव में शुरुआत करेंगे। 

manish malohtra- India TV Hindi
manish malohtra

नई दिल्ली: सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा कान्स फिल्मोत्सव में पहली बार कदम रखने के लिए तैयार हैं, जहां वह अंतर्राष्ट्रीय मॉडल बेला हदीद को एक्सक्लूसिव एक्सेसरी भेंट करने जा रहे हैं। प्रीमियम आइसक्रीम ब्रांड ने शनिवार को पुष्टि की है कि मल्होत्रा इस सीजन में कान्स फिल्मोत्सव में शुरुआत करेंगे।

डिजाइनर ने कहा, "इस बड़े मंच पर पहला भारतीय डिजाइनर के रूप में पदार्पण करने को लेकर उत्साहित हूं।" करीना कपूर खान, ऐश्वर्य राय बच्चन और कई बॉलीवुड दिग्गजों के साथ काम कर चुके डिजाइनर ने कहा, "वास्तविक ग्लोबल स्टाइल आइकल बेला हदीद के लिए विशेष रूप से काम करना सम्मान की बात है।"

बता दें कि सोनम कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन, कंगना रनोट से लेकर दीपिका पादुकोण तक 8 मई से 19 मई के बीच आयोजित होने वाले 71वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा बिखरेती नजर आएंगी। एक्ट्रेसेस के अलावा इंडिया के टॉप मोस्ट सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर की एंट्री इस साल कान्स में होगी। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल