1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. फेसवॉश से चेहरा धोना हो सकता है नुकसानदेह, आप नारियल तेल में मिलाए ये खास चीज और 2 दिन में देखें कमाल

फेसवॉश से चेहरा धोना हो सकता है नुकसानदेह, आप नारियल तेल में मिलाए ये खास चीज और 2 दिन में देखें कमाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 22, 2018 01:25 pm IST,  Updated : Apr 22, 2018 01:25 pm IST

ज्यादातर लोग चेहरा धोने के लिए फेसवॉश या साबुन का ही इस्तेमाल करते हैं। इसका यूज करने से चेहरे से धुल-मिट्टी और ऑयल तो आसानी से निकल जाता है। मगर इस में कैमिकल और कई रसाइनिक तत्व होते हैं। जो त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं!

coconut oil- India TV Hindi
coconut oil

नई दिल्ली: ज्यादातर लोग चेहरा धोने के लिए फेसवॉश या साबुन का ही इस्तेमाल करते हैं। इसका यूज करने से चेहरे से धुल-मिट्टी और ऑयल तो आसानी से निकल जाता है। मगर इस में कैमिकल और कई रसाइनिक तत्व होते हैं। जो त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं! इससे त्वचा रूखी-बेजान हो सकती है। इससे कई बार चेहरे की रंगत भी खराब हो जाती है। फेसवॉश की जगह पर किचन में मौजूद चीजों का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इनका इस्तेमाल करने से चेहरा भी साफ हो जाता है और स्किन खराब भी नहीं होती।

दूध 

चेहरे को धोने के लिए कच्चे दूध का इस्तेमाल करें। इसको चेहरे पर लगाने से डैड स्किन साफ हो जाती है। इसके साथ ही चेहरे पर नमी भी बनी रहती है। 

चीनी 
चीनी का यूज भी चेहरा धोने के लिए किया जा सकता है। चीनी का उपयोग करने के लिए उसको पीस लें। फिर चेहरे पर लगाएं। आप चाहे तो चीनी मे एलोवेरा मिक्स करके भी लगा सकते हैं।

पपीता
पपीते में कैरोटेनॉएड्स और विटामिन होते हैं जो नैचुरल क्लींजर की तरह काम करते हैं। इसे चेहरे पर लगाने से रंगत में निखार आता है। पपीते के टुकड़ों में शहद मिलाकर हल्के हाथों से चेहरे की मसाज करें। इससे चेहरा साफ होने के साथा ही झाइयां भी दूर होंगी।

शहद
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए शहद का इस्तेमाल करें। शहद एक प्राकृतिक क्‍लीनिंग एजेंट है, जिसे स्‍किन हमेशा हाइड्रेट रहती है। इसका इस्तेमाल करने से चेहरे के पोर्स से गंदगी हटती है।

नारियल तेल 
ज्यादातर लड़किया मेकअप हटाने के लिए मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल करती हैं। आप नारियल तेल से भी मेकअपको हटा सकती है। इससे त्वचा की नमी बनी रहती है और रोम छिद्रों में मौजूद गंदगी भी साफ हो जाती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल