1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. सुबह खाली पेट एलोवेरा का इस तरह करें इस्तेमाल, कभी नहीं पड़ेंगे बीमार

सुबह खाली पेट एलोवेरा का इस तरह करें इस्तेमाल, कभी नहीं पड़ेंगे बीमार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 22, 2018 11:18 am IST,  Updated : Apr 22, 2018 11:18 am IST

खूबसूरत स्किन और बालों के लिए आपने एलोवेरा का इस्तेमाल बहुत किया होगा, लेकिन आपको जानकर बहुत हैरानी होगी कि यह आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

alovera- India TV Hindi
alovera

हेल्थ डेस्क: खूबसूरत स्किन और बालों के लिए आपने एलोवेरा का इस्तेमाल बहुत किया होगा, लेकिन आपको जानकर बहुत हैरानी होगी कि यह आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसके इस्तेमाल से आप पेट से संबंधित कई बीमारियों, सिरदर्द, भूख न लगना, दांतों की समस्या जैसी तमाम दिक्कतों से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं इससे होने वाले फायदो के बारे में...

सिरदर्द में आराम

अगर आपको अक्सर सिरदर्द की शिकायत रहती है तो रोजाना ऐलोवेरा के जूस का खाली पेट सेवन करें। ऐसा करने से आपको सिरर्द की समस्या से निजात मिलेगा। 

कब्ज की समस्या होगी दूर
अगर आपका पेट साफ नहीं रहता है तो इसमें भी ऐलोवेरा के जूस का सेवन आपके लिए फायदेमंद है। रोजाना सुबह खाली पेट इसके सेवन से आपका पेट साफ रहेगा। आपकी कब्ज की शिकायत छू मंतर हो जाएगी।

शरीर के विषैले तत्वों को दूर करने में मददगार
सही खान पान न होने के कारण हमारे शरीर में कई विषैले तत्व पैदा हो जाते हैं जिस वजह से हमें बहुत सारी पेट और स्किन संबंधित समस्याएं का सामना करना पड़ता है। ऐलोवेरा शरीर की डिटॉक्सीफिकेशन की प्रक्रिया के जरिए शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है।

भूख न लगने की समस्या होगी दूर
अगर आपको भूख न लगने की समस्या है तो रोजाना सुबह ऐलोवेरा का जूस पीना शुरू कर दें। यह आपके लिए रामबाण की तरह है। इसके सेवन से आपके भूख न लगने की परेशानी गायब हो जाएंगी। 

दांतों से संबंधित नहीं होगी समस्या
ऐलोवेरा में एंटी-माइक्रोवाइल मौजूद होते हैं जो आपके दांतो को साफ रखने में मदद करता है। साथ ही यह दांतों में होने वाले बैक्टीरियल इंफैक्शन से भी आपको दूर रखता है। 

 

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल