1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. पीरियड्स के दर्द से चाहिए हमेशा के लिए निजात तो गुड़ में इस खास चीज को मिलाकर खाएं

पीरियड्स के दर्द से चाहिए हमेशा के लिए निजात तो गुड़ में इस खास चीज को मिलाकर खाएं

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 17, 2018 10:57 am IST,  Updated : Apr 17, 2018 01:13 pm IST

पीरियड्स की दर्द कभी-कभी इतनी ज्यादा बढ़ जाती है जिससे लड़कियां कई बार परेशान हो जाती हैं। आप भी पीरियड्स के दर्द से हर महीने परेशान रहती हैं तो आज आपको बताते हैं इससे जुड़े कुछ खास टिप्स।

periods cramps- India TV Hindi
periods cramps

नई दिल्ली: पीरियड्स की दर्द कभी-कभी इतनी ज्यादा बढ़ जाती है जिससे लड़कियां कई बार परेशान हो जाती हैं। आप भी पीरियड्स के दर्द से हर महीने परेशान रहती हैं तो आज आपको बताते हैं इससे जुड़े कुछ खास टिप्स।

भारत में ज्यादातर लोग भोजन के बाद गुड़ लेना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्वाद के साथ-साथ इसमें सेहत के कई राज छुपे हैं। जी हां, गुड़ आपकी पेट से संबंधित बीमारियों को दूर करता है। इससे पाचन तंत्र मजबूत बनता है और त्वचा में भी निखार आता। आइए जानते हैं कि और किस-किस तरह से गुड़ आपके लिए लाभकारी है।

जोड़ो में ना होने दे दर्द

सर्दियां आते ही लोगों को जोड़ो के दर्द की शिकायत होने लगती है। गुड़ आपको इस दर्द से राहत दिलाता है। आप गुड़ को अदरक के साथ खा सकते हैं या चाहे तो एक ग्लास दूध के साथ भी आप इसे ले सकते हैं। ये हड्डियों को मजबूत बनाता है।

त्वचा के लिए
गुड़ खाने से त्वचा संबंधी रोगों से निजात मिलती है। साथ ही मुंहासों की शिकायत भी नहीं रहती और त्वचा में निखार आता है। 

आसानी से पचाता है खाना
गुड़ पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। इसे खाने से पेट में गैस नहीं बनती और ना ही कब्ज की शिकायत रहती है।

गले की खराश करे दूर
गुड़ को अदरक के साथ गर्म करके खाने से गले की खराश दूर होती है।

लिवर के लिए
ये हमारे खून से हानिकारक टॉक्सिन को बाहर निकालता है और शरीर में रक्त प्रवाह बेहतर बनाता है। इससे हमारा लिवर स्वास्थ बना रहता है।

आयरन का स्त्रोत
गुड़ में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। एनिमिया से ग्रस्त लोगों के लिए ये बहुत फायदेमंद रहता है।

मिटाए थकान
जब भी आप थकान महसूस करें तो गुड़ खा लें। ये हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है।

दमा मरीजों के लिए
गुड़ में एंटी एलर्जिक गुण पाए जाते हैं। इस वजह से ये अस्थमा रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। आप गुड़ और तिल के लड्डू बनाकर खा सकते हैं। साथ ही ये शरीर के तापमान को भी नियंत्रित करता है।

पीरिड्स के दर्द से राहत
पीरिड्स के दौरान अक्सर महिलाएं चिड़चिड़ी हो जाती हैं। गुड़ का सेवन आपको इस चिड़-चिड़ेपन से दूर रखता है और दर्द से भी राहत दिलाता है।

कान का दर्द मिटाए
गुड़ को घी के साथ गर्म करके खाएं इससे कान का दर्द छूमंतर हो जाएगा।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल